'दिन में दो-चार बार बीवी से बोलें Love You', ओवैसी का दिखा लव गुरु अवतार

खेल

'दिन में दो-चार बार बीवी से बोलें Love You', ओवैसी का दिखा लव गुरु अवतार

21 सितंबर 2026 को 10:22 am बजे
'दिन में दो-चार बार बीवी से बोलें Love You', ओवैसी का दिखा लव गुरु अवतार

मुस्लिम सियासत के कद्दावर चेहरे और अपने तल्ख तेवरों व सियासी बयानों के लिए जाने जाने वाले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी का एक बिल्कुल नया और अनोखा अंदाज देखने को मिला है. राजनीतिक भाषणों में अक्सर सरकार और विरोधियों पर निशाना साधने वाले ओवैसी रविवार को कानपुर में 'लव गुरु' के अवतार में नजर आए.

ओवैसी ने अपने ताजा भाषण में मुस्लिम पुरुषों को घरेलू जिंदगी खुशहाल बनाने और मियां-बीवी के रिश्ते में मोहब्बत कायम रखने की एक खास सलाह दी है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अपनी बीवी को सुबह-शाम बोलिए I love you.

कानपुर में भीड़ को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'जब प्यार करते हो मजलिस से तो दिल खोलकर बोलो, क्या बोलोगे, आई लव मोहम्मद.' इसके साथ ही उन्होंने आई लव मोहम्मद के नारे लगवाए. आई लव मोहम्मद को लेकर राजनीतिक विवाद हो चुका है. अब ओवैसी ने फिर से इस मुद्दे को उठा दिया है.

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अक्सर लोग घर में छोटी-छोटी बातों पर तनाव पैदा कर लेते हैं, जबकि रिश्तों को मजबूत रखने का तरीका बेहद आसान है. मुस्कुराते हुए ओवैसी ने रैली में मौजूद लोगों से कहा कि अपनी बीवी से प्यार का इजहार करने में कंजूसी मत करिए. सुबह उठकर और शाम को जब घर लौटें, तो दिन में दो-चार बार अपनी बीवी से 'Love You dear' (लव यू) कह दिया करें.

ओवैसी ने कहा कि अपनी बीवी की आंख में आंख डालकर जरूर बोलना कि I LOVE YOU MY DEAR. जब प्यार किया तो डरना क्या, छुप-छुप के आहें भरना क्या. इससे घर का माहौल भी खुशगवार रहेगा और आपसी मोहब्बत भी बढ़ेगी.

ओवैसी के इस हल्के-फुल्के और मजाकिया अंदाज पर वहां मौजूद भीड़ ने जमकर तालियां बजाईं और ठहाके लगाए. ओवैसी ने आगे कहा कि घर में खुशहाली और सुकून तब ही आता है जब आपस में सम्मान और प्यार हो. उन्होंने कहा कि शादीशुदा जिंदगी में छोटी-मोटी नोक-झोंक को भूलकर इंसान को अपने जीवनसाथी का ध्यान रखना चाहिए और समय-समय पर प्यार जताते रहना चाहिए.

विपक्ष पर निशाना साधते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वो आएंगे. आई लव यू, यू लव मी. संभालो मेरे को, मगर मेरे लव में जरा वोट भी डालो. यहां तो आ जाते हैं, वो नहीं मालूम वो कौन सा भानुमती का कुनबा है. आप लोग बेखौफ होकर वोट डालना. वो गाना है पुराना ना कि जब प्यार किया तो डरना क्या, छुप-छुप के आहें भरना क्या. जब प्यार करते हो AIMIM से, तो दिल खोल के बोलो. क्या बोलोगे, आई लव मोहम्मद.

ओवैसी का यह नया अंदाज देखते ही देखते सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा. लोगों ने उनके इस बयान पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. कई यूजर्स ने चुटकी लेते हुए ओवैसी को 'लव गुरु' का नया अवतार करार दिया, तो वहीं कई लोगों ने उनके इस संदेश की सराहना की और कहा कि राजनीतिक मंचों से पारिवारिक रिश्तों में मिठास और आपसी मोहब्बत बढ़ाने की बात करना एक सकारात्मक कदम है.

अमूमन ओवैसी की रैलियों में केंद्र सरकार की नीतियों, मुस्लिम समुदाय के अधिकारों और कड़े राजनीतिक बयानों की गूंज होती है. ऐसे में उनका यह 'रोमांटिक और पारिवारिक' सुझाव कई लोगों के लिए हैरान करने वाला रहा. जानकारों का मानना है कि इस तरह के बयानों से नेता जनता के बीच अपनी एक सहज और सरल छवि बनाने की कोशिश करते हैं. ओवैसी का यह भाषण और उनका 'लव यू' वाला नुस्खा इंटरनेट पर चर्चा का मुख्य केंद्र बना हुआ है.

असदुद्दीन ओवैसी ने सियासी ऐलान करते हुए कहा कि कानपुर कैंट से AIMIM चुनाव लड़ेगी. पिछले चुनाव में गलती हुई. इस बार कैंट से AIMIM उम्मीदवार उतरेगा. ओवैसी ने दावा किया कि वह दो से तीन बार चुनाव के दौरान कानपुर आएंगे. ओवैसी ने कहा कि बीजेपी की सरकार दोबारा नहीं बनने देना है. तमाम पार्टियां AIMIM से हाथ मिलाएं.

ओवैसी ने कहा कि 2 अक्टूबर तक गठबंधन का इंतजार है. इसके बाद गठबंधन का ऐलान किया जाएगा. वहीं सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि चुनावी झूठ का अंजाम सीमांचल ने दे दिया है. इस तरह से उन्होंने सपा को 2 अक्टूबर तक के लिए गठबंधन की डेडलाइन तय कर दी है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे