पूर्व MLA गुड्डू पंडित की गुंडई! घर में घुसकर पत्नी को पीटा, बाल खींचे

राजनीति

पूर्व MLA गुड्डू पंडित की गुंडई! घर में घुसकर पत्नी को पीटा, बाल खींचे

05 सितंबर 2026 को 01:47 am बजे
पूर्व MLA गुड्डू पंडित की गुंडई! घर में घुसकर पत्नी को पीटा, बाल खींचे

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की डिबाई सीट से पूर्व विधायक रहे भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित पर उनकी पत्नी और कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा से मारपीट और बदसलूकी का वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज कर लिया गया है. अर्चना की तहरीर पर कोतवाली नगर में मामला दर्ज किया. ​ बुलंदशहर के शिकारपुर बाईपास रोड स्थित पुराने आरटीओ ऑफिस के पास पूर्व विधायक गुड्डू पंडित का घर है. यहीं पर उनकी पत्नी अर्चना पांडा रहती हैं.

दो सितंबर को गुड्डू पंडित से अर्चना से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. बात गाली-गलौज, मारपीट और अभद्रता तक पहुंच गई. पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है.

वायरल वीडियो में अर्चना जमीन पर नीचे गिरी है और गुड्डू पंडित उनके बाल खींच कर घसीट रहे हैं. इस दौरान वह जोर से चिल्ला रही हैं. अपने आप को बचाने के लिए अर्चना गुड्डू पंडित को झाड़ू से मारती हैं.

अर्चना का कहना है कि वह अपने बेटे के साथ घर के भीतर थीं. गुड्डू पंडित आए और दरवाजा खटखटाते हुए चिल्लाने लगे. पीड़िता जब दरवाजा खोलने गई, तो आरोपी ने उन्हें जबरन धक्का देकर फर्श पर गिरा दिया. अश्लील और अपमानजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया.

फर्श पर गिरने के बाद गुड्डू पंडित ने महिला के बाल खींचे और उनके साथ बुरी तरह मारपीट की. महिला की चीख-पुकार सुनकर घर का नौकर मौके पर पहुंचा और उसने मोबाइल से घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया.

वीडियो बनता देख आरोपी गुड्डू पंडित पीछे हटा. पीड़िता किसी तरह अपनी जान बचाकर सड़क की ओर भागी और स्थानीय पुलिस को सूचना दी.

पीड़िता ने खुद और अपने बच्चे की जान का खतरा बताते हुए महिला पुलिस सुरक्षा तैनात करने की मांग की. सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे