Mushtaq Khan Death: मुश्ताक खान को संजय मिश्रा ने बताया अभिभावक, कहा- उन्हें उतना क्रेडिट नहीं मिला

मनोरंजन

Mushtaq Khan Death: मुश्ताक खान को संजय मिश्रा ने बताया अभिभावक, कहा- उन्हें उतना क्रेडिट नहीं मिला

25 सितंबर 2026 को 07:22 am बजे
Mushtaq Khan Death: मुश्ताक खान को संजय मिश्रा ने बताया अभिभावक, कहा- उन्हें उतना क्रेडिट नहीं मिला
Mushtaq Khan Death: मुश्ताक खान को संजय मिश्रा ने बताया अभिभावक, कहा- उन्हें उतना क्रेडिट नहीं मिला
संजय मिश्रा ने वेलकम को स्टार मुश्ताक खान को दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर मुश्ताक खान के निधन पर उनके वेलकम को स्टार रहे नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर संजय मिश्रा ने श्रद्धांजलि व्यक्त की. वहीं कहा कि उन्हें उनके काम का इतना क्रेडिट नहीं मिला. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि 24 सितंबर की रात मुश्ताक खान ने अंतिम सांस ली. वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो उनका कैंसर का ट्रीटमेंट चल रहा था. इसके चलते तबीयत बिगड़ने पर उन्हें नानावती अस्पताल में एडमिट कराया गया. लेकिन इलाज के बावजूद उनकी तबीयत खराब होती चली गई और उनका 56 साल की उम्र में निधन हो गया. 

संजय मिश्रा ने मुश्ताक खान के साथ बीते दिनों को किया याद

संजय मिश्रा ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा, सुना था कि तबीयत खराब रहती थी. लेकिन चले जाएंगे ऐसा सोचा नहीं था. बहुत ही दुखद खबर है. मेरी लाइफ के टाइम पर वो अभिभावक हो गए थे. जब भी मुझे जरुरत पड़ती थी मैं उनसे सलाह ले लेता था. दुखद खबर है. वो एक बहुत अच्छे कलाकार थे पर उनको इतना क्रेडिट नहीं मिला. बहुत ही बेहतरीन एक्टर और इंसान थे. मैंने उनके साथ वेलकम में काम किया था. उन्होंने मुझे पूरा दुबई घुमाया था. 

ये भी पढ़ें- गदर एक्टर मुश्ताक खान के निधन पर इमोशनल हुए सनी देओल, बोले- उनके साथ अच्छी यादें हैं

Latest and Breaking News on NDTV

इसके अलावा संजय मिश्रा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मुश्ताक खान के साथ वेलकम के दिनों की एक फोटो भी शेयर की, जिसके साथ लिखा, मुश्ताक भाई हमेशा हमने आपकी उंगली पकड़ कर, बहुत कुछ सीखा. और आज मोहसिन के पापा हमसे अलग हो गये. चलिए उस दुनिया में होगी मुलाकात. जहां रहे शांत और खुश रहें. 

मुश्ताक खान के बारे में  

मुश्ताक खान ने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई बड़ी और हिट फिल्मों में काम किया. वह खासतौर पर अपने सपोर्टिंग किरदारों और जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए पहचाने जाते थे. उन्होंने 'आशिकी', 'हम हैं राही प्यार के', 'हेरा फेरी', 'जोड़ी नंबर 1', 'मुझसे शादी करोगी', 'वेलकम' और 'राउडी राठौर' जैसी फिल्मों में अभिनय किया. हाल के वर्षों में वह 'गदर 2', 'बधाई दो' और 'स्त्री 2' जैसी फिल्मों में भी दिखाई दिए. मुश्ताक खान की सबसे यादगार भूमिकाओं में 2007 में आई अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'वेलकम' का बल्लू का किरदार शामिल था. फिल्म में उनका 'मेरी एक टांग नकली है...' वाला कॉमिक सीन बेहद लोकप्रिय हुआ और वर्षों बाद भी सोशल मीडिया तथा मीम्स में चर्चा में रहता है. 

ये भी पढ़ें- The Paradise Box Office Collection Day 1: OMG! नानी और राघव जुयाल की द पैराडाइज की दहाड़, पहले दिन ओपनिंग 50 करोड़ पार 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mushtaq Khan, Welcome, Sanjay Mishra
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।