बच्चा नींद में डरता है तो क्या करें? Parenting Expert ने बताया सोते-सोते क्यों डरते हैं बच्चे
बच्चा नींद में डरता है तो क्या करें? Parenting Expert ने बताया सोते-सोते क्यों डरते हैं बच्चे

छोटे बच्चों की ग्रोथ के लिए अच्छी नींद बेहद जरूरी है. लेकिन कई पेरेंट्स की शिकायत होती है कि उनका बच्चा रात को सोते समय अचानक डर जाता है. सोते-सोते बच्चा घबरा जाता है, चिल्लाने लगता है और फिर ठीक से सो नहीं पाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है यानी आपका बच्चा भी नींद में डरता है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. पीडियाट्रिशियन संतोष यादव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने सोते समये बच्चे के डरने का कारण बताया है, आइए जानते हैं इसके बारे में, साथ ही जानेंगे अगर बच्चा नींद में डरे तो इस कंडीशन में क्या करना चाहिए-
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
वीडियो में पीडियाट्रिशियन बताते हैं, अगर बच्चा सोने के तीन घंटों के अंदर नींद में चिल्लाता है, उठकर बैठ जाता है और परेशान नजर आता है, तो इसे नाइट टेरर कहा जाता है. नाइट टेरर नींद के एक खास हिस्से में होता है, जिसे NREM sleep कहा जाता है.
एक्सपर्ट कहते हैं, नाइट टेरर बच्चों में आमतौर पर 2.5 साल से 8 साल की उम्र के बीच ज्यादा देखा जाता है. जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता है, कई मामलों में यह समस्या अपने आप कम हो जाती है. करीब 8 साल की उम्र के बाद बच्चे की ये परेशानी खुद ही खत्म हो जाती है.
नींद में क्यों डरता है बच्चा?पीडियाट्रिशियन कहते हैं, इसके पीछे एक नहीं, कई कारण हो सकते हैं. जैसे-
- अगर बच्चा बहुत ज्यादा थका हुआ है, उसकी नींद पूरी नहीं हो रही है या उसके सोने-जागने का समय रोज बदलता रहता है, तो नाइट टेरर हो सकता है.
- कभी-कभी बच्चा दिनभर बहुत ज्यादा एक्टिव रहता है या उसका दिमाग बहुत ज्यादा एक्टिव रहता है. इसे ओवरस्टिमुलेशन कहा जाता है. इस कंडीशन में भी नाइट टेरर हो सकता है.
- इसके अलावा कई बार बच्चे की तबीयत खराब होने पर भी ऐसा होता है.
- एक्सपर्ट बताते हैं, अगर ऐसा लगभग रोज हो रहा है, तो सबसे पहले देखें की बच्चे का रूटीन कैसा है. ऐसी स्थिति में माता-पिता को घबराने की जरूरत नहीं है. बच्चे को शांत रखें और नाइट टेरर की वजह जानने की कोशिश करें. देखें की बच्चे की नींद पूरी हो रही है या नहीं. या दिनभर में बच्चा क्या करता है.
- कोशिश करें कि बच्चा रोज लगभग एक ही समय पर सोए और उठे. साथ ही बच्चे को शांत माहौल में सुलाने की कोशिश करें.
- अगर बच्चा रात में अचानक चिल्लाने लगे तो सबसे पहले खुद शांत रहें. घबराकर बच्चे को जोर से जगाने की कोशिश न करें. इससे अलग बच्चे को हल्के हाथ से पैट करें.
पीडियाट्रिशियन कहते हैं, आमतौर पर कुछ समय बाद बच्चा खुद शांत होकर दोबारा सो जाता है. उस समय बच्चे को जबरदस्ती जगाने या उससे सवाल पूछने की जरूरत नहीं है.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- बच्चा घर पर खूब बोलता है लेकिन बाहर चुप हो जाता है? Parenting Expert ने बताया कैसे बढ़ाएं उसका कॉन्फिडेंस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें