चंद्रशेखरन बने टाटा संस के चेयरमैन... बिखरे TCS समेत बाकी TATA स्‍टॉक, बाजार का ये हाल

राष्ट्रीय समाचार

चंद्रशेखरन बने टाटा संस के चेयरमैन... बिखरे TCS समेत बाकी TATA स्‍टॉक, बाजार का ये हाल

18 सितंबर 2026 को 10:02 am बजे
चंद्रशेखरन बने टाटा संस के चेयरमैन... बिखरे TCS समेत बाकी TATA स्‍टॉक, बाजार का ये हाल

टाटा संस के बोर्ड मेंबर्स ने गुरुवार को एन. चंद्रशेखरन को फिर से टाटा संस का चेयरमैन नियुक्‍त किया है. सिर्फ नोएल टाटा ने ही विरोध किया और एन. चंद्रशेखरन के खिलाफ में वोटिंग की. यह घटना तब हुई, जब गुरुवार को बाजार बंद हो गया था, लेकिन शुक्रवार को जब मार्केट खुला तो भारतीय बाजार में टाटा ग्रुप के शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे थे.

टाटा ग्रुप की सबसे बड़ी कंपनी TCS के शेयरों में 3.31 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह 2115 रुपये के भाव पर आ गया. वहीं टाटा ट्रेंट के शेयर 0.57 फीसदी टूटकर 2780 रुपये पर कारोबार करते हुए दिखाई दिए. इसके अलावा, TATAT स्‍टील के शेयर 0.51 फीसदी टूटकर 187.05 रुपये पर आ गया. TITAN के शेयरों में भी 1 फीसदी तक की गिरावट आई और यह 4825 रुपये पर कारोबार करता हुआ दिखा.

इधर, शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में तेजी पर दिख रहा था. NIFTY50 50 अंक चढ़कर 23,320 पर कारोबार कर रहा था, जबकि सेंसेक्‍स 160 अंक चढ़कर 74,473.47 पर कारोबार कर रहा था. इस तेजी के कारण BSE टॉप 30 शेयरों में से 13 शेयर गिरावट पर थे और 17 शेयर तेजी पर दिखे. सबसे ज्‍यादा तेजी इंडिगो, जोमैटो और भारती एयरटेल जैसे शेयरों में दिखाई दी.

शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान बाजार में सिर्फ एक ही सेक्‍टर IT, 1.35 फीसदी गिरे हुए थे. टेक महिंद्रा, इंफोसिस और HCL एक फीसदी से ज्‍यादा गिरे हुए थे. इसके अलावा, टेलीकॉम सेक्‍टर में भी गिरावट देखने को मिली. बाकी सभी सेक्‍टर तेजी पर कारोबार कर रहे थे.

114 शेयरों में अपर सर्किट बीएसई के 3,703 शेयरों में से आज 2,391 शेयर चढ़कर कारोबार कर रहे थे. 1,106 शेयरों में गिरावट आई थी, जबकि 206 शेयर अनचेंज रहे. 101 शेयर 52 वीक के हाई पर कारोबार करते हुए दिखाई दिए और 60 शेयर 52 सप्‍ताह के निचले स्‍तर पर कारोबार कर रहे थे. 114 शेयरों में अपर सर्किट रही और 112 शेयर लोअर सर्किट पर रहे.

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे