TET को लेकर बड़ा अपडेट: शिक्षा विभाग की गाइडलाइन जारी, जानिए किन टीचर्स को देनी होगी परीक्षा

शिक्षा

TET को लेकर बड़ा अपडेट: शिक्षा विभाग की गाइडलाइन जारी, जानिए किन टीचर्स को देनी होगी परीक्षा

19 सितंबर 2026 को 09:45 am बजे
TET को लेकर बड़ा अपडेट: शिक्षा विभाग की गाइडलाइन जारी, जानिए किन टीचर्स को देनी होगी परीक्षा
TET को लेकर बड़ा अपडेट: शिक्षा विभाग की गाइडलाइन जारी, जानिए किन टीचर्स को देनी होगी परीक्षा
आवेदन प्रक्रिया कर्मचारी चयन मंडल के पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी.

TET Guidelines 2026 : मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर स्थिति साफ हो गई है. शिक्षा विभाग ने गाइडलाइन जारी कर दी है. जारी गाइडलाइन के अनुसार,  शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण नहीं करने वाले शिक्षकों को TET परीक्षा देना अनिवार्य होगा. परीक्षा का आयोजन इस बार माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) द्वारा ऑफलाइन मोड में किया जाएगा.

CTET पास को TET एग्जाम देना जरूरी नहीं

गाइडलाइन के अनुसार सरकारी विद्यालयों में कार्यरत प्राथमिक स्तर के सहायक शिक्षक, प्राथमिक शिक्षक, सहायक अध्यापक, संविदा शाला शिक्षक श्रेणी-3 तथा प्राथमिक शिक्षक विज्ञान/प्रयोगशाला शिक्षक इस परीक्षा के दायरे में आएंगे. इसके अलावा माध्यमिक स्तर पर कार्यरत उच्च श्रेणी शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक, अध्यापक और संविदा शाला शिक्षक श्रेणी-2 के शिक्षक भी परीक्षा में शामिल होंगे.

हालांकि केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) उत्तीर्ण कर चुके शिक्षकों को TET देने की आवश्यकता नहीं होगी. वहीं, अशासकीय विद्यालयों में प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाओं को पढ़ाने वाले शिक्षक भी इस पात्रता परीक्षा में शामिल हो सकेंगे.

5 अक्टूबर है लास्ट डेट

आवेदन प्रक्रिया कर्मचारी चयन मंडल के पोर्टल से भरे जाएंगे. आवेदन पत्र भरने की लास्ट डेट 5 अक्टूबर 2026 है. विभाग के अनुसार शिक्षक को उसी जिले के मुख्यालय में परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा, जहां वह वर्तमान में कार्यरत है.

विशेष व्यवस्था के तहत पांढुर्ना और मऊगंज जिले के शिक्षक क्रमशः छिंदवाड़ा और रीवा जिलों के परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दे सकेंगे. वहीं, अगर किसी जिले में परीक्षार्थियों की संख्या बहुत कम रहती है तो एमपी बोर्ड को निकटवर्ती जिले या संभागीय स्तर पर केंद्र आवंटित करने का अधिकार सुरक्षित रहेगा.

बताया जा रहा है कि इस परीक्षा के दायरे में करीब डेढ़ लाख शिक्षक आ रहे हैं. हालांकि अब तक केवल लगभग 19 हजार आवेदन ही भरे गए हैं. 

यह भी पढ़ें- BPSC की कमान संभालने वाली हरजोत कौर बम्हरा कौन हैं? परमार रवि मनुभाई छुट्टी पर, TRE-4 भर्ती के बीच बदलाव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।