UP में खौफनाक कांड, चलती ट्रेन से युवक को फेंका... हुई मौत

राष्ट्रीय समाचार

UP में खौफनाक कांड, चलती ट्रेन से युवक को फेंका... हुई मौत

06 सितंबर 2026 को 01:49 pm बजे
UP में खौफनाक कांड, चलती ट्रेन से युवक को फेंका... हुई मौत

उत्तर प्रदेश के मथुरा में चलती पैसेंजर ट्रेन में फुटरेस्ट पर बैठने को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक 22 वर्षीय युवक की जान चली गई. आरोप है कि कहासुनी के दौरान एक युवक ने जतिन को चलती ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया. जिससे गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

एक एजेंसी के अनुसार सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) ने बताया कि घटना शनिवार को राया रेलवे स्टेशन के पास हुई. हाथरस जिले का रहने वाला जतिन अपने परिवार के साथ हाथरस स्टेशन से कासगंज-मथुरा पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रहा था. इसी दौरान जब ट्रेन राया स्टेशन से गुजर रही थी, तब फुटरेस्ट पर बैठने को लेकर जतिन की गजेंद्र नाम के युवक से बहस हो गई.

चलती ट्रेन से दिया धक्का और हो गई मौत पुलिस के अनुसार विवाद के दौरान गजेंद्र ने कथित तौर पर जतिन को जान से मारने की नीयत से धक्का दे दिया. धक्का लगने से जतिन चलती ट्रेन से नीचे गिर गया. हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं. इसके बाद उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद GRP ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी गजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने GRP मथुरा थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे