बच्चों की गलती से उड़ सकते हैं पैसे, UPI का ये फीचर ऑन करें

टेक्नोलॉजी

बच्चों की गलती से उड़ सकते हैं पैसे, UPI का ये फीचर ऑन करें

06 सितंबर 2026 को 08:16 am बजे
बच्चों की गलती से उड़ सकते हैं पैसे, UPI का ये फीचर ऑन करें

आजकल घर में बच्चों से लेकर माता पिता तक हर कोई UPI से पेमेंट करता है. छोटी सी दुकान से सामान लेना हो, ऑनलाइन शॉपिंग करनी हो या किसी को पैसे भेजने हों, बस फोन निकाला और पेमेंट हो गया. लेकिन अगर आपका बच्चा आपके यूपीआई से पेमेंट करता है, तो आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है.

कई बार बच्चे जल्दबाजी में गलत नंबर पर पैसे भेज देते हैं या जरूरत से ज्यादा पेमेंट कर देते हैं. ऐसे में अगर आपके यूपीआई का PIN उनके पास है, तो बैंक अकाउंट से पैसे निकलने का खतरा भी रहता है. लेकिन अब आपको अपना UPI PIN किसी के साथ शेयर करने की जरूरत नहीं है. इसके लिए यूपीआई में एक काम का फीचर मिलता है, जिसका नाम UPI Circle Pay है.

यूपीआई सर्कल पे आपको अपने यूपीआई अकाउंट से किसी दूसरे भरोसेमंद व्यक्ति को पेमेंट करने की सर्विस देने देता है. खास बात यह है कि इसके लिए आपको अपना बैंक अकाउंट या UPI PIN शेयर नहीं करना पड़ता.

मान लीजिए आपका बेटा बाहर गया है और उसे ₹500 का कोई सामान खरीदना है. अगर उसके पास बैंक अकाउंट नहीं है, तो ऐसी स्थिति में आपको अपना फोन देने या UPI PIN शेयर करने की जरूरत नहीं है. आप यूपीआई सर्कल की मदद से उसे अपने यूपीआई अकाउंट से पेमेंट करने की परमिशन दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें: WhatsApp यूजर्स के लिए गुड न्यूज, FASTag रिचार्ज से बिल पेमेंट तक, सिंगल क्लिक में होगा काम

इस फीचर की सबसे अच्छी बात यही है कि कंट्रोल आपके हाथ में रहता है. आप यह तय कर सकते हैं कि सामने वाला व्यक्ति आपके अकाउंट से पेमेंट कैसे करेगा और कितनी रकम तक कर सकता है.

UPI Circle में पेमेंट के लिए दो तरह के ऑप्शन मिलते हैं. पहले ऑप्शन में हर पेमेंट के लिए आपकी मंजूरी जरूरी होती है. यानी आपका बेटा पेमेंट करने की कोशिश करेगा तो आपके पास उसे अप्रूव करने का ऑप्शन आएगा.

दूसरे ऑप्शन में आप एक तय लिमिट तक पेमेंट करने की अनुमति दे सकते हैं. अगर आपने लिमिट ₹1,000 रखी है, तो उस लिमिट के अंदर पेमेंट किया जा सकता है. इससे आपको हर छोटी पेमेंट को बार-बार अप्रूव करने की जरूरत नहीं पड़ती.

यह भी पढ़ें: ₹550 करोड़ का पैकेज, Apple की कमान... फिर भी CEO का LinkedIn प्रोफाइल इतना खाली क्यों?

अगर आपका बच्चा यूपीआई इस्तेमाल करना शुरू कर रहा है, तो यह फीचर काफी काम आ सकता है. इससे उसे डिजिटल पेमेंट की सुविधा मिलती है और आपको अपने बैंक अकाउंट की ज्यादा चिंता नहीं करनी पड़ती.

सबसे जरूरी बात यह है कि यूपीआई सर्कल  कभी भी किसी के साथ शेयर न करें. यूपीआई सर्कल का इस्तेमाल भी सिर्फ भरोसेमंद परिवार के सदस्यों के साथ करें और जरूरत के हिसाब से पेमेंट लिमिट सेट करें. इससे डिजिटल पेमेंट की सुविधा भी मिलेगी और बैंक अकाउंट पर आपका कंट्रोल भी बना रहेगा.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे