ट्रंप को मुंहतोड़ जवाब, इस देश ने US सामान पर लगाया 50% टैरिफ

दुनिया

ट्रंप को मुंहतोड़ जवाब, इस देश ने US सामान पर लगाया 50% टैरिफ

09 सितंबर 2026 को 08:24 am बजे
ट्रंप को मुंहतोड़ जवाब, इस देश ने US सामान पर लगाया 50% टैरिफ

दुनिया में एक बार फिर से ट्रेड वॉर (World Trade War) शुरू हो गई है. अमेरिका और कनाडा में तनातनी बढ़ी है. एक ओर जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा पर अमेरिका के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए इस महीने के अंत में कनाडाई सामानों पर 50 फीसदी लागू करने का ऐलान किया, तो कनाडा ने भी ट्रंप को करारा जवाब दे दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कनाडा ने भी पलटवार करते हुए करीब 700 से ज्यादा अमेरिकी उत्पादों पर 50 फीसदी तक टैरिफ (50% Tariff) लागू कर दिया है और ये मंगलवार 8 सितंबर से ही प्रभावी हो गए हैं.

बातचीत फेल, फिर लगा दिया टैरिफ अमेरिका-कनाडा में छिड़ी इस टैरिफ जंग से दुनिया में एक बार फिर से ट्रेड वॉर का जोखिम बढ़ गया है. सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी वस्तुओं की एक बड़ी रेंज पर Canada की ओर से ये जवाबी टैरिफ लगाए गए हैं और ये बीते महीने दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता विफल (Trade Talk Fail) होने के बाद देखने को मिला है.

कनाडा की ओर से अमेरिका के सैकड़ों उत्पादों पर 15% से 50% तक का शुल्क लगाया गया है, जिनकी कुल कीमत 27.6 अरब कनाडाई डॉलर है. इनमें डेयरी प्रोडक्ट्स, एग्रीकल्चर उपकरण, कागज, घरेलू उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स शामिल हैं. अमेरिकी स्टील, एल्युमीनियम और लोहे के उत्पादों पर कनाडा का शुल्क दोगुना होकर अब 50% हो गया है, जबकि फर्नीचर, मोटरसाइकिल, कपड़े और कुछ ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी सबसे अधिक टैरिफ वाले सामानों की लिस्ट में शामिल हैं.

आमने-सामने अमेरिका-कनाडा रिपोर्ट की मानें, तो Canada ने अमेरिकी सामानों पर 50% Tariff लगाने के अपने इस कदम को अमेरिका की ओर से 22 अगस्त को लगभग 20 अरब डॉलर मूल्य की कनाडाई शराब, हॉकी स्टिक और अन्य सामानों पर 50 फीसदी एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने के ऐलान के जवाब में लिया गया एक्शन करार दिया है.

कनाडा के फाइनेंस डिपार्टमेंट की ओर से जारी बयान में यह कहा गया है कि इससे अपने श्रमिकों, उत्पादकों और मैन्युफैक्चरर्स को सुरक्षा मिलेगी. वहीं कनाडा के इस कदम के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कनाडा पर अमेरिका के साथ व्यापार में भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा है कि अमेरिका 15 सितंबर से अपने मौजूदा 50% टैरिफ को अतिरिक्त कनाडाई उत्पादों तक बढ़ाएगा. इसके अलावा 29 सितंबर से कई कनाडाई डेयरी उत्पादों, मोटरसाइकिलों, अल्कोहलिक पदार्थों के आयात पर प्रतिबंध लगाने की बात कही.

US-Canada में कितना कारोबार?  यूएस-कनाडा के बीच बड़े स्तर पर आयात-निर्यात होता है. अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय के मौजूदा आंकड़ों पर नजर डालें, तो इनके अनुसार साल 2025 में अमेरिका ने कनाडा को 333.6 अरब डॉलर मूल्य का सामान निर्यात (US Export To Canada) किया था. वहीं अमेरिका ने कनाडा से 381.9 अरब डॉलर मूल्य का सामान आयात (Canada Export To US) किया. दोनों देश ऊर्जा, वाहन, भारी मशीनरी, विमान, फार्मास्यूटिकल्स, रत्न और आभूषण, फर्नीचर, कपड़े और कई प्रकार के खाद्य और पेय पदार्थों सहित कई समान क्षेत्रों में व्यापार करते हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे