ट्रेन आई और ट्रक को उड़ाते हुए ले गई, हो गए दो टुकड़े- VIDEO

राष्ट्रीय समाचार

ट्रेन आई और ट्रक को उड़ाते हुए ले गई, हो गए दो टुकड़े- VIDEO

04 सितंबर 2026 को 10:05 am बजे
ट्रेन आई और ट्रक को उड़ाते हुए ले गई, हो गए दो टुकड़े- VIDEO

पोलैंड के उत्तरी हिस्से में ग्दांस्क लिप्से स्टेशन के पास गुरुवार रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा हुआ. एक पैसेंजर ट्रेन ने ट्रक के ट्रेलर को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का पिछला हिस्सा दो भागों में बंटता दिखा. घटना का वीडियो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया.

ऑनलाइन शेयर हो रहे वीडियो में टक्कर का पूरा पल साफ दिख रहा है. अधिकारियों के मुताबिक, पीकेपी इंटरसिटी ट्रेन ग्डिन्या से जेलेना गूरा जा रही थी और उसमें करीब 300 यात्री सवार थे. इसी दौरान ट्रेन ने रेलवे क्रॉसिंग पर फंसे ट्रक के ट्रेलर को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी.

यह भी पढ़ें: CCTV में कैद जयपुर का खौफनाक हादसा, तेज रफ्तार THAR ने कार और ई-रिक्शे को मारी जोरदार टक्कर

Ciężarówka na przejeździe, opuszczające się rogatki. Chwilę później – zderzenie z pociągiem. To nagranie z monitoringu pokazuje moment, który mógł zakończyć się tragicznie. Samochód ciężarowy prowadzony przez zawodowego kierowcę wjechał na przejazd, chwilę później w naczepę… pic.twitter.com/s5B6TAfOVJ

अधिकारियों ने बताया कि रेड वार्निंग लाइटें जलने के बाद भी ट्रक चालक गैरकानूनी तरीके से लेवल क्रॉसिंग पर घुस गया. बैरियर नीचे आने लगा तो वाहन वहीं फंस गया. इसके बाद चालक ने बैरियर तोड़कर आगे निकलने के बजाय ट्रक को पीछे लेने की कोशिश की.

रिपोर्ट के मुताबिक, वहां मौजूद लोगों ने चालक को इशारा किया कि वह गेट तोड़कर बाहर निकल जाए, लेकिन ट्रक लाइन पर ही अटका रहा. कुछ ही देर बाद ट्रेन ने पूरी रफ्तार से ट्रेलर को टक्कर मार दी.

इस हादसे में किसी की मौत नहीं हुई. चार लोगों को मामूली चोटें आईं. इनमें ट्रक चालक, एक कंडक्टर और दो यात्री शामिल हैं. ट्रक ड्राइवर वाहन से बाहर निकल आया था और बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया.

Pociąg InterCity "Bachus" zderzył się z samochodem ciężarowym na przejeździe kolejowym w Gdańsku Lipcach. Cztery osoby zostały lekko ranne, a obecnie 7 zastępów straży pożarnej usuwa skutki wypadku. Według relacji świadków, doszło do przedwczesnego podniesienia szlabanu i… pic.twitter.com/Q5v5PHDnHV

यह भी पढ़ें: तेलंगाना में टला बड़ा हादसा, कुएं की दीवार से टकराई TGSRTC की बस, सहम गए यात्री

टक्कर के बाद ट्रेन पटरी से नहीं उतरी, लेकिन रेल ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा. दोनों दिशाओं की पटरियां बाधित हो गईं, जिससे इलाके के रेल नेटवर्क पर असर पड़ा और कई ट्रेनों की आवाजाही में देरी हुई.

पोलैंड के उप बुनियादी ढांचा मंत्री पियोत्र मालेप्शाक ने यह सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर साझा किया. उन्होंने ट्रक चालक की हरकत को बेहद लापरवाह बताया. फिलहाल आपात सेवाएं और रेलवे अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे