बेटे के साथ लालबागचा राजा पहुंचीं राधिका अंबानी की बहन अंजलि, VIDEO
बेटे के साथ लालबागचा राजा पहुंचीं राधिका अंबानी की बहन अंजलि, VIDEO

मुंबई में 14 सितंबर से गणपति उत्सव की धूम देखने को मिल रही है. जगह-जगह लगे गणपति पंडालों में से सबसे प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन करने के लिए आम लोगों से लेकर बड़े-बड़े सेलिब्रिटी तक पहुंच रहे हैं. इन सेलिब्रिटीज में अंबानी परिवार का नाम भी शामिल है. जहां कुछ दिन पहले मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी से लेकर राधिका अंबानी और नीता अंबानी तक बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे, वहीं हाल ही में अंबानी परिवार से जुड़ा एक और चेहरा लालबागचा राजा के दर पर माथा टेकने पहुंचा. हम बात कर रहे हैं अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका अंबानी की बड़ी बहन अंजलि मर्चेंट की. अंजलि जब मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं तो उनके साथ उनका नन्हा बेटा भी था. खास बात ये रही कि जहां सेलिब्रिटीज अक्सर अपने ग्लैमरस लुक को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, वहीं अंजलि यहां बेहद सिंपल अंदाज में नजर आईं. नो-मेकअप लुक, साधारण सा एथनिक सूट और गोद में बेटा... उनका पूरा अंदाज किसी आम महिला जैसा लगा. बेटे को गोद में लेकर बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान अंजलि मर्चेंट अपने बेटे को गोद में लिए नजर आईं. वायरल होती वीडियो में अंजलि अपने बेटे को बड़े प्यार से संभालती दिखाई दे रही हैं. उनका बेटा वाइट प्रिंटेड शर्ट और पायजामे में काफी क्यूट लग रहा था.
बप्पा के दरबार में पहुंचने के बाद भी अंजलि का ध्यान अपने बच्चे पर ही नजर आया. उन्होंने बेटे को गोद में लेकर गणपति बप्पा के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया. उनके इस अंदाज ने पूरे लुक को और भी प्यारा बना दिया.
A post shared by 𝐑𝐢𝐬𝐡𝐚𝐛𝐡 𝐁𝐡𝐚𝐧𝐝𝐚𝐫𝐢 | Dehradun (@rishabhuncutnews)
ना भारी मेकअप, ना महंगे-भड़कीले कपड़े अंजलि मर्चेंट का लुक इस बार इसलिए खास रहा क्योंकि उन्होंने गणपति दर्शन के लिए किसी तरह का ग्लैमरस या भारी-भरकम लुक नहीं चुना. उन्होंने ब्राइट ऑरेंज कलर का प्रिंटेड एथनिक सूट पहना था, जिस पर पिंक और येलो फ्लोरल प्रिंट नजर आ रहा था.
वी-नेक डिजाइन वाला कुर्ता उनके लुक को सिंपल लेकिन एलिगेंट बना रहा था. इसके साथ उन्होंने बेहद कम एक्सेसरीज पहनीं. गले में एक पतली सी चेन और सिंपल हेयरस्टाइल के साथ उन्होंने अपना पूरा लुक रखा.
A post shared by 𝐑𝐢𝐬𝐡𝐚𝐛𝐡 𝐁𝐡𝐚𝐧𝐝𝐚𝐫𝐢 | Dehradun (@rishabhuncutnews)
नो-मेकअप लुक में दिखा नेचुरल ग्लो अंजलि ने इस मौके पर चेहरे पर हैवी मेकअप करने से भी दूरी बनाई. उनका लगभग नो-मेकअप लुक नजर आया. चेहरे पर नेचुरल ग्लो और हल्की मुस्कान के साथ वो खूबसूरत लगीं. उन्होंने अपने बालों को हाफ-अप और हाफ-डाउन स्टाइल में रखा था. ना कोई हैवी जूलरी और ना ही बहुत ज्यादा सजने-संवरने की कोशिश, अंजलि का पूरा लुक कंफर्टेबल और देसी फील दे रहा था.
A post shared by 𝐑𝐢𝐬𝐡𝐚𝐛𝐡 𝐁𝐡𝐚𝐧𝐝𝐚𝐫𝐢 | Dehradun (@rishabhuncutnews)
अंबानी परिवार की ग्लैमर वाली दुनिया से बिल्कुल अलग अंदाज अंजलि मर्चेंट बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी और राधिका अंबानी की बड़ी बहन हैं. राधिका की शादी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी से हुई है, जिसके बाद से मर्चेंट परिवार भी लगातार लाइमलाइट में रहता है. ऐसे में अंजलि का लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान इतना सादा अंदाज खास तौर पर ध्यान खींच रहा है. जहां अक्सर बड़े सेलिब्रिटी परिवारों के सदस्य महंगे आउटफिट और हैवी ज्वेलरी में नजर आते हैं, वहीं अंजलि ने इस धार्मिक मौके पर सादगी को चुना.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें