मोनोकनी में अनाया बांगड़, थाइलैंड पहुंचते ही लगाई हुस्न की आग, VIDEO

धर्म

मोनोकनी में अनाया बांगड़, थाइलैंड पहुंचते ही लगाई हुस्न की आग, VIDEO

03 सितंबर 2026 को 07:21 am बजे
मोनोकनी में अनाया बांगड़, थाइलैंड पहुंचते ही लगाई हुस्न की आग, VIDEO

अनाया बांगड़ सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा में हैं. अनाया इन दिनों थाईलैंड में हैं और उन्होंने वहां से अपने वेकेशन की झलक फैन्स के साथ शेयर की है. इस पोस्ट में वह मोनोकनी में नजर आ रही हैं. तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में जमकर प्यार लुटाना शुरू कर दिया.

अनाया का यह पोस्ट सिर्फ उनके लुक की वजह से चर्चा में नहीं है. इसके साथ लिखा गया कैप्शन भी काफी खास है. उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए खुद को स्वीकार करने और अपने शरीर के साथ सहज महसूस करने की बात कही.

अनाया ने लिखा- अब ये शरीर मेरा घर है, अनाया ने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा- एक शरीर जिसे पहचानने में मुझे कभी संघर्ष करना पड़ा, अब एक शरीर जिसे मैं अपना घर कहती हूं.

यानी जिस शरीर को पहचानने में उन्हें कभी संघर्ष करना पड़ता था, अब वही शरीर उन्हें अपना घर महसूस होता है. अनाया ने आगे लिखा कि आखिरकार खुद को उस तरह महसूस करना खूबसूरत है, जैसा वह हमेशा से जानती थीं कि वह हैं.

उन्होंने अपने इस अनुभव को 'जेंडर यूफोर‍िया' बताया और इसके साथ पिंक हार्ट और स्पार्कल इमोजी भी लगाए.

अनाया ने थाईलैंड पहुंचने के बाद यह तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की. तस्वीर में उनका वेकेशन लुक नजर आ रहा है. मोनोकनी में अनाया का यह अंदाज पोस्ट का सबसे बड़ा आकर्षण रहा. तस्वीर पोस्ट होने के बाद उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट्स के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी. किसी ने उन्हें सुंदर तो किसी ने लवली लिखा.

कमेंट बॉक्स में छाए हार्ट और फायर इमोजी अनाया की तस्वीर पर कमेंट करने वालों में कई यूजर्स ने हार्ट और फायर इमोजी का इस्तेमाल किया. एक यूजर ने लिखा, सुंदर 😍🔥”, जबकि दूसरे ने सिर्फ हार्ट और फायर इमोजी के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी.

एक अन्य यूजर ने लिखा- बहुत सुंदर💕💕.कुछ यूजर्स ने लगातार कई हार्ट और फायर इमोजी शेयर कर अनाया के लुक की तारीफ की.

क्रिकेट से पुराना नाता, खेल चुकी हैं क्लब क्रिकेट अनाया का क्रिकेट से रिश्ता काफी पुराना रहा है. वह मुंबई के मशहूर इस्लाम जिमखाना में क्लब क्रिकेट खेल चुकी हैं. इसके अलावा इंग्लैंड में लीसेस्टरशायर के हिंकले क्रिकेट क्लब से भी जुड़ी रही हैं. हाल में अनाया को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने अपनी 'ट्रांसजेंडर एंड जेंडर डाइवर्स प्लेयर्स पॉलिसी' के तहत ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट खेलने की मंजूरी दे दी है. हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी (HRT) और जेंडर ट्रांजिशन से गुजरने के बाद अनाया के लिए भारत में क्रिकेट खेलने के रास्ते बंद हो गए थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले ने उन्हें मैदान पर वापसी करने की नई उम्मीद दी है.

2024 में सार्वजनिक किया था ट्रांजिशन अनाया ने 2024 में अपनी जेंडर ट्रांजिशन जर्नी को सार्वजनिक किया था.  वह खेलों में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों के लिए मौजूदा नियमों और वैज्ञानिक मानकों पर भी सवाल उठाती रही हैं. अनाया का मानना रहा था कि खेल संस्थाओं को निष्पक्ष और वैज्ञानिक आधार पर ज्यादा समावेशी नीतियों पर विचार करना चाहिए.

मार्च 2026 में सर्जरी, परिवार का मिला साथ अनाया ने मार्च 2026 में थाईलैंड में जेंडर-अफर्मिंग वेजाइनोप्लास्टी सर्जरी कराई थी. इस दौरान उन्हें परिवार का सपोर्ट भी मिला. उन्होंने ट्रांजिशन से पहले भविष्य में माता-पिता बनने की संभावना को ध्यान में रखते हुए अपने स्पर्म को फ्रीज भी कराया था. अनाया अपनी निजी जिंदगी, ट्रांजिशन और खेल के अनुभवों को लेकर खुलकर बात करती रही हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे