प्रेमानंद महाराज की शिष्या बनने वाली है मां, शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट

राष्ट्रीय समाचार

प्रेमानंद महाराज की शिष्या बनने वाली है मां, शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट

05 अक्टूबर 2026 को 10:00 am बजे
प्रेमानंद महाराज की शिष्या बनने वाली है मां, शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट

भोजपुरी सिनेमा में कभी अपनी बोल्डनेस से जलवे बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका पंडित अब शोबिज से पूरी तरह दूर हो गई हैं. ग्लैमर छोड़ उन्होंने भक्ति की राह चुन ली है.   

इंडस्ट्री छोड़ने के बाद प्रियंका पंडित ने प्रेमानंद महाराज के हरि सेवक के साथ गुपचुप शादी करके घर बसा लिया. लेकिन उन्होंने अब तक अपने पति का चेहरा नहीं दिखाया है. 

प्रियंका अब मां बनने वाली हैं. उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को गुडन्यूज दी. प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद से ही वो प्रेग्नेंसी को लेकर पोस्ट शेयर कर रही हैं. 

प्रियंका ने अब प्रेग्नेंसी को लेकर एक और क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है. उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट री- शेयर किया है, जिसमें लिखा है- प्रेग्नेंट महिलाओं को प्रति दयालु रहें.   

'प्रग्नेंट महिलाएं सिर्फ अपने अंदर बच्चा नहीं पालतीं, बल्कि वो उसे महसूस भी करती हैं. स्ट्रेस, शोर-शराबा, प्रेशर...प्रेग्नेंट महिला जो प्रेशर फील करती है, वो उसका बेबी भी करता है. '

प्रियंका की पोस्ट में आगे लिखा है- प्रेग्नेंट महिला की बॉडी ही उनकी दुनिया बन जाती है. इसलिए ऐसी महिलाओं से आराम से बात करें. उनकी शांति बने रहने दें.

अब इस पोस्ट के जरिए प्रियंका ने किसपर निशाना साधा है ये तो वही बता सकती हैं. प्रियंका की निजी जिंदगी की बात करें तो वायरल MMS विवाद के बाद उन्होंने ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह दिया. 

अब वो शोबिज की चकाचौंध से दूर वृंदावन में सादगी से रहती हैं. उन्होंने खुद को पूरी तरह भगवान कृष्ण की भक्ति में लगा लिया है.

वो खुद को प्रेमानंद महाराज की शिष्या कहती हैं. प्रियंका भक्ति की राह पर चलते हुए सादगी से जिंदगी जी रही हैं. अब उनकी जिंदगी में एक नन्हे मेहमान की एंट्री होने वाली है. 

शेयर करें

📌 संबंधित खबरें

हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आम्रपाली सेंचुरियन पार्क में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, गाली-गलौज का वीडियो वायरल

14 साल से व्हीलचेयर पर जिंदगी जी रहा था हॉलीवुड का ये एक्टर, 80 साल की उम्र में हुआ निधन

अरंडी तेल से लेकर नारियल तेल तक, दाढ़ी बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए