21 छक्के उड़ाकर ठोका दोहरा शतक, न्यूजीलैंड ने जिसे T20 के बाद वनडे से बाहर किया, उसने बनाया रिकॉर्ड

राष्ट्रीय समाचार

21 छक्के उड़ाकर ठोका दोहरा शतक, न्यूजीलैंड ने जिसे T20 के बाद वनडे से बाहर किया, उसने बनाया रिकॉर्ड

12 नवंबर 2026 को 08:57 am बजे
21 छक्के उड़ाकर ठोका दोहरा शतक, न्यूजीलैंड ने जिसे T20 के बाद वनडे से बाहर किया, उसने बनाया रिकॉर्ड
21 छक्के उड़ाकर ठोका दोहरा शतक, न्यूजीलैंड ने जिसे T20 के बाद वनडे से बाहर किया, उसने बनाया रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड ने जिस बल्लेबाज को भारत के खिलाफ T20 खिलाकर वनडे सीरीज से बाहर कर दिया, अब उसने ही धमाका किया है. उसने अपने लिस्ट ए करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा है. उसने डबल सेंचुरी लगाई भी तो इस अंदाज में कि रिकॉर्ड ही बना डाला. उसने वो करके दिखाया, जो आज तक न्यूजीलैंड के किसी भी बल्लेबाज ने 50 ओवर के मैच में नहीं किया. हम बात कर रहे हैं 24 साल के कीवी बैटर बेवन जैकब्स की, जिन्होंने 21 छक्के उड़ाते हुए लिस्ट ए यानी 50 ओवर के मैच में दोहरा शतक जड़ा है.

बेवन जैकब्स ने 21 छक्के के साथ जमाया दोहरा शतक

बेवन जैकब्स ने दोहरे शतक की स्क्रिप्ट न्यूजीलैंड के घरेलू वनडे टूर्नामेंट द फोर्ड ट्रॉफी में लिखी. इस टूर्नामेंट में 12 नवंबर को खेले मुकाबले में अपनी टीम ऑकलैंड से खेलते हुए उन्होंने ओटागो के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा. बेवन जैकब्स ने दोहरा शतक 21 छक्के और 7 चौके की मदद से जमाया. वो 137 गेंदों पर 202 रन बनाकर नाबाद रहे. ये लिस्ट ए में उनका पहला दोहरा शतक या यूं कहें कि ट्रिपल फीगर स्कोर है.

इनिंग की आखिरी गेंद पर छक्का मारकर पूरा किया दोहरा शतक

बेवन जैकब्स की पारी की सबसे खास बात ये रही कि उन्होंने 5 छक्के मैच में अपनी टीम ऑकलैंड की इनिंग के आखिरी ओवर में मारे. उन्होंने टीम की इनिंग की आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर अपना दोहरा शतक पूरा किया. अब सवाल है कि बेवन के दोहरे शतक में रिकॉर्ड वाली बात क्या है?

बेवन जैकब्स ने क्या रिकॉर्ड बनाया?

लिस्ट ए क्रिकेट की एक इनिंग में सबसे ज्यादा 21 छक्के लगाने वाले बेवन जैकब्स न्यूजीलैंड के पहले और दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं. उनसे ज्यादा 23 छक्के सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डर्शी शॉर्ट ने लगाए हैं. सीधी भाषा में कहें तो बेवन जैकब्स से पहले किसी भी कीवी बैटर ने एक इनिंग में 20 या उससे ज्यादा छक्के नहीं लगाए थे.

भारत के खिलाफ T20 खेली, NZ ने वनडे टीम में नहीं चुना

बेवन जैकब्स भारत के खिलाफ खत्म हुई 5 मैचों की T20 सीरीज में भी न्यूजीलैंड का हिस्सा था. वो सभी 5 T20 की प्लेइंग इलेवन में शामिल थे. एक मैच में उन्होंने 58 रन की तेज तर्रार और नाबाद पारी भी खेली थी. मगर उसके बाद न्यूजीलैंड ने उन्हें भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए नहीं चुना. ऐसे में न्यूजीलैंड के सेलेक्टर्स के लिए 21 छक्के के साथ 137 गेंदों वाला बेवन जैकब्स का दोहरा शतक करारे जवाब से कम नहीं.

शेयर करें

📌 संबंधित खबरें

हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आम्रपाली सेंचुरियन पार्क में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, गाली-गलौज का वीडियो वायरल

14 साल से व्हीलचेयर पर जिंदगी जी रहा था हॉलीवुड का ये एक्टर, 80 साल की उम्र में हुआ निधन

अरंडी तेल से लेकर नारियल तेल तक, दाढ़ी बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए