भाई दूज पर भाई को तिलक लगाने से पहले जरूर करें ये 3 काम, आचार्य लवभूषण ने बताई सही विधि, भाई की लंबी उम्र का उपाय

राष्ट्रीय समाचार

भाई दूज पर भाई को तिलक लगाने से पहले जरूर करें ये 3 काम, आचार्य लवभूषण ने बताई सही विधि, भाई की लंबी उम्र का उपाय

11 नवंबर 2026 को 07:35 am बजे
भाई दूज पर भाई को तिलक लगाने से पहले जरूर करें ये 3 काम, आचार्य लवभूषण ने बताई सही विधि, भाई की लंबी उम्र का उपाय
भाई दूज पर भाई को तिलक लगाने से पहले जरूर करें ये 3 काम, आचार्य लवभूषण ने बताई सही विधि, भाई की लंबी उम्र का उपाय
भाई दूज पर भाई को तिलक कैसे करें?
(Photo Credit: NDTV)

आज यानी 11 नवंबर, बुधवार को भाई दूज का त्योहार मनाया जा रहा है. ये त्योहार भाई-बहन के प्यार, विश्वास और मजबूत रिश्ते का प्रतीक माना जाता है. इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं. धार्मिक मान्यता है कि भाई दूज के दिन विधि-विधान से तिलक करने पर भाई को यमराज का आशीर्वाद मिलता है और उसके जीवन में सुख-शांति बनी रहती है. इसी विषय पर आचार्य लवभूषण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने 3 बातों का जिक्र किया है. आचार्य कहते हैं, आज भाई दूज पर भाई को तिलक लगाने से पहले बहनों को इन तीन बातों को जरूर ध्यान में रखना चाहिए. आइए जानते हैं इनके बारे में- 

नंबर 1- तिलक में जरूर मिलाएं थोड़ा सा देसी घी

आचार्य लवभूषण कहते हैं, भाई दूज पर भाई को तिलक लगाने के लिए आप रोली या चंदन का इस्तेमाल कर सकती हैं. बस ध्यान रखें कि इसमें थोड़ा सा शुद्ध देसी घी जरूर मिलाएं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस तरह तिलक लगाने से भाई को लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है. 

नंबर 2-  भाई के हाथ में रखें पान का पत्ता और सुपारी

दूसरी जरूरी बात यह है कि तिलक लगाते समय भाई के एक हाथ में पान का पत्ता और एक सुपारी जरूर रखें. आचार्य लवभूषण के मुताबिक, ऐसा करने से भाई पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा बनी रहती है और भाई के जीवन में धन, सुख और समृद्धि आती है.

नंबर 3- साबुत उड़द की दाल का जरूर करें दान

इन सब से अलग आचार्य लवभूषण कहते हैं, भाई दूज के दिन अपने भाई के हाथों से किसी जरूरतमंद को साबुत उड़द की दाल जरूर दान करवानी चाहिए. धार्मिक मान्यताओं में दान को बहुत पुण्य का काम माना गया है. वहीं, उड़द की दाल का संबंध शनि देव और यमराज दोनों से माना जाता है. मान्यता है कि ऐसा करने से भाई को यमराज से आशीर्वाद मिलता है और शनि से जुड़े दोष भी दूर होने लगते हैं. 

क्यों मनाया जाता है भाई दूज का त्योहार?

आचार्य लवभूषण बताते हैं, सूर्य देव और उनकी पत्नी संज्ञा के पुत्र यमराज और पुत्री यमुना थे. यमुना अपने भाई यमराज से बहुत प्रेम करती थीं. एक दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर पहुंचे. यमुना ने उनका स्वागत किया, तिलक लगाया और प्रेम से भोजन कराया. बहन के इस प्रेम से प्रसन्न होकर यमराज ने उन्हें वरदान मांगने को कहा. तब यमुना ने वरदान मांगा कि जो भी बहन इस दिन अपने भाई को तिलक लगाएगी, उसके भाई को लंबी उम्र का आशीर्वाद मिले और उसे अकाल मृत्यु का भय न रहे. तभी से भाई दूज पर तिलक लगाने की परंपरा चली आ रही है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें- Bhai Dooj 2026: भाई दूज का पावन त्योहार आज, नोट करें तिलक का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhai Dooj, Faith News
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।