मिठाई लेने के बाद अब 40 रुपये बचे हैं...दिवाली पर 640 रुपये का बोनस मिलने पर छलका वन रक्षक का दर्द

राष्ट्रीय समाचार

मिठाई लेने के बाद अब 40 रुपये बचे हैं...दिवाली पर 640 रुपये का बोनस मिलने पर छलका वन रक्षक का दर्द

11 नवंबर 2026 को 08:53 am बजे
मिठाई लेने के बाद अब 40 रुपये बचे हैं...दिवाली पर 640 रुपये का बोनस मिलने पर छलका वन रक्षक का दर्द
मिठाई लेने के बाद अब 40 रुपये बचे हैं...दिवाली पर 640 रुपये का बोनस मिलने पर छलका वन रक्षक का दर्द
वन रक्षक की नौकरी कर रहे युवा ने बनाया वीडियो

दिवाली के मौके पर लोगों को मिठाई के साथ-साथ ऑफिस से मिलने वाले बोनस का भी इंतजार रहता है. खासतौर पर छोटी नौकरी करने वालों के लिए ये एक बड़ा सहारा होता है, जिससे वो अपने परिवार के लिए मिठाई और बच्चों के लिए कपड़े लेते हैं. कुल मिलाकर बोनस से दिवाली के छोटे खर्चे निकल जाते हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर एक वन रक्षक ने जो वीडियो शेयर किया है, उसने हर किसी को हैरान कर दिया. इस वीडियो में वन रक्षक बता रहा है कि उसे सिर्फ दो पर्सेंट का बोनस मिला, जो 640 रुपये होते हैं. यहां तक कि उसके खाते में अभी तक ये बोनस भी नहीं पहुंचा है. 

वन रक्षक का छलका दर्द

रात के अंधेरे में अपनी वर्दी के साथ वन रक्षक ने वीडियो शूट करते हुए बताया, दिवाली पर कंपनी वालों ने किसी को कारें गिफ्ट कीं, तो किसी ने फ्लैट गिफ्ट कर दिए. हम भाई वन रक्षक हैं, हमें पता है क्या मिला? दो पर्सेंट डीए, जो कुल 640 रुपये होता है. आधा किलो काजू कतली ले ली, उसके बाद 40 रुपये बचे हैं, इनका क्या खरीद लूं यार भाई... बात ये है कि अभी जो 640 रुपये मिलने हैं, वो भी नहीं मिले हैं. सरकार ने क्या सोचकर दिए होंगे 640 रुपये कि दिवाली पर बोनस देंगे हम...घर पर पांच लोगों का परिवार है, इस पैसे का हम क्या करेंगे? इतने की तो मिठाई भी सही से नहीं आ पाती है. 

वन रक्षक ने ये भी बताया कि दिवाली के दिन के लिए पहले से ही आदेश जारी हो चुके थे कि इस दिन की छुट्टी किसी को नहीं मिलेगी. दिवाली पर ड्यूटी करनी होगी, क्योंकि दिवाली पर ड्यूटी नहीं की तो जंगल कट जाएगा. क्या वन रक्षकों का परिवार नहीं होता है?

कमेंट बॉक्स में लोगों ने बताया अपनी नौकरी का दर्द

वन रक्षक के इस वीडियो पर लोगों ने खूब कमेंट किए हैं. ज्यादातर लोगों ने अपनी नौकरी का पूरा दर्द कमेंट बॉक्स में ही छलका दिया. एक यूजर ने लिखा, आज के समय में सरकारी नौकर ही सबसे ज्यादा परेशान हैं गुरू... एक दूसरे यूजर ने वन रक्षक को हौसला देते हुए कहा कि उसकी नौकरी में कम से कम जॉब सिक्योरिटी तो है. एक यूजर ने दावा किया कि उसके तो सिर्फ 390 रुपये बढ़े हैं. अश्विनी नाम के एक फॉरेस्ट कर्मचारी ने भी कमेंट में लिखा कि उनका भी यही हाल है. 

यह भी पढ़ें | Success Story: सबसे कम उम्र में IAS बनने वाले शेख अंसार की कहानी, पिता ने ऑटो चलाकर किया था गुजारा

यह भी पढ़ें | DANICS और DANIPS अधिकारियों में क्या होता है अंतर? जानें कैसे मिलती है ये नौकरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Forest Guard, Viral Video, Van Rakshak, Van Rakshak Diwali Bonus
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।