असम में बड़ा ट्रेन हादसा, कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे

राष्ट्रीय समाचार

असम में बड़ा ट्रेन हादसा, कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे

11 नवंबर 2026 को 08:35 am बजे
असम में बड़ा ट्रेन हादसा, कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे

असम में बुधवार सुबह एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. गुवाहाटी के बाहरी इलाके में डिगारू के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है. राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं आई. रेलवे के मुताबिक, ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं..

हादसा गुवाहाटी के बाहरी इलाके में डिगारू के पास हुआ. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ट्रेन नंबर 13125 कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस बुधवार सुबह करीब 6:54 बजे डिगारू रेलवे स्टेशन पहुंच रही थी. इस दौरान दूसरी ट्रेन को पहले रास्ता देने के लिए एक्सप्रेस को स्टेशन पर लिया जा रहा था. तभी ट्रेन की रफ्तार नियंत्रित नहीं हो पाई और इंजन समेत पांच डिब्बे पटरी से उतर गए.

हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया. रेलवे ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी ट्रेन का इंतजाम किया गया है.

हादसे के बाद दो अन्य ट्रेनों को भी रास्ते में नियंत्रित किया गया. ट्रेन नंबर 12067 गुवाहाटी-जोरहाट टाउन जनशताब्दी एक्सप्रेस को पनबारी में रोका गया. वहीं, ट्रेन नंबर 15627 कोयंबटूर-सिलचर एक्सप्रेस को पानीखैती में नियंत्रित किया गया.

हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे के महाप्रबंधक समेत दूसरे अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए. राहत और बचाव का काम जारी है. फिलहाल रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं आई है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आम्रपाली सेंचुरियन पार्क में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, गाली-गलौज का वीडियो वायरल

14 साल से व्हीलचेयर पर जिंदगी जी रहा था हॉलीवुड का ये एक्टर, 80 साल की उम्र में हुआ निधन

अरंडी तेल से लेकर नारियल तेल तक, दाढ़ी बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए