पटियाला-संगरूर बाईपास पर भाखड़ा नहर पर पुल टूटा, दो ट्रक धंसे एक में लगी भीषण आग

राष्ट्रीय समाचार

पटियाला-संगरूर बाईपास पर भाखड़ा नहर पर पुल टूटा, दो ट्रक धंसे एक में लगी भीषण आग

19 नवंबर 2026 को 08:35 am बजे
पटियाला-संगरूर बाईपास पर भाखड़ा नहर पर पुल टूटा, दो ट्रक धंसे एक में लगी भीषण आग
भाखड़ा नहर पर बना पुल अचानक टूटने से हादसा.
NDTV
  • पटियाला-संगरूर बाईपास पर गांव पसियाना के पास भाखड़ा नहर पर बना पुल अचानक टूट गया
  • पुल टूटते ही दो ट्रक उसके अंदर धंस गए और एक ट्रक में भीषण आग लग गई
  • ट्रक में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दमकल विभाग को तुरंत सूचना दी गई

पटियाला-संगरूर बाईपास पर गांव पसियाना के पास सुबह करीब 5 बजे पुल टूटने से एक बड़ा हादसा हो गया. भाखड़ा नहर पर बना पुल अचानक टूट गया.जिस वक्त ये हादसा हुआ पुल से ट्रक गुजर रहे थे. इस घटना में दो ट्रक पुल के अंदर धंस गए. इस दौरान एक ट्रक में आग लग गई, जिसकी वजह से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई. दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

नदी पर बना पुल टूटने से अफरातफरी

इस हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया. हालांकि पुल टूटने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है.हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आई है. इस घटना के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें पुल के अंदर धंसे ट्रक में धधकती तेज आग को देखा जा सकता है.

हैरानी की बात यह है कि इस पुल की हालत को लेकर पहले भी सवाल उठ चुके हैं. करीब दो साल पहले भी पुल में दिक्कतें सामने आई थीं, जिसके बाद इसकी मरम्मत करवाई गई थी. लेकिन अब एक बार फिर पुल का हिस्सा टूटने से निर्माण कार्य और मरम्मत की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.

पुल की मरम्मत की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर पुल टूटने की वजह क्या रही? क्या इसके पीछे ठेकेदारों की लापरवाही है या फिर किसी अन्य स्तर पर कोई कमी रह गई? जिस तरह से पुल का हिस्सा टूटा है, उससे नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं.अब देखना होगा कि हाईवे विभाग की टीमें मौके पर कब पहुंचती हैं और इस मामले में क्या कार्रवाई की जाती है।
हालांकि, इस पूरी घटना में सबसे बड़ी राहत की बात यही है कि हादसे में किसी की जान नहीं गई और कोई जानी-माली नुकसान नहीं हुआ

ये भी पढ़ें-शिक्षा की ऐसी ललक, उफनती नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर बच्चे, 1 साल पहले बारिश में बहा था पुल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab News, Bridge Collapse, Bhakra Canal, Truck Fire
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।