'अल्फा' के सेट पर आलिया से हुई बहस? बॉबी ने तोड़ी चुप्पी

मनोरंजन

'अल्फा' के सेट पर आलिया से हुई बहस? बॉबी ने तोड़ी चुप्पी

01 जून 2026 को 10:33 am बजे
'अल्फा' के सेट पर आलिया से हुई बहस? बॉबी ने तोड़ी चुप्पी

बॉबी देओल और आलिया भट्ट जल्द स्पाई थ्रिलर फिल्म अल्फा में नजर आएंगे. मूवी की शूटिंग जोरो शोरों से चल रही है. इस दौरान सुनने में मिला कि सेट पर आलिया और बॉबी के बीच टशन देखने को मिल रहा है. दोनों के बीच अनबन होने की खबरें आईं. एक्टर्स के बीच विवाद की ये खबर कितनी सच है, इसका खुलासा बॉबी ने एक इंटरव्यू में किया है.

बॉबी देओल ने तोड़ी चुप्पी एक्टर का कहना है आलिया और उनके बीच कोई झगड़ा नहीं है. बॉबी ने इंडिया टीवी के टॉक शो में अल्फा के सेट का सच बताया है. उन्होंने शूटिंग के दौरान आलिया भट्ट संग नाराजगी होने की अटकलों को खारिज किया है. बॉबी के मुताबिक, जब उन्होंने मीडिया रिपोर्ट्स में आलिया संग झगड़े की न्यूज देखी तो वो खुद भी शॉक्ड थे. रिपोर्ट्स में दावा था कि अल्फा के सेट पर बॉबी और आलिया में झगड़ा हुआ है. दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई है. एक्टर ने इन बातों को सिरे से खारिज किया है.

बॉबी ने कहा, मुझे मेरे एक दोस्त ने आलिया संग झगड़े की खबरों का स्क्रीनशॉट भेजा था. मैं भी हैरान हो गया था. लोग कितने खाली हैं कि कुछ भी लिख कर कहानी बना देते हैं. विवाद से इतर बॉबी ने आलिया के काम की तारीफ की. उन्होंने कहा कि वो बेहद प्रोफेशनल हैं.

बॉबी कहते हैं- आलिया बहुत अच्छी एक्ट्रेस हैं और प्रोफेशनल भी. वो बहुत मेहनत करती हैं. आलिया अपने सभी फाइट सीन के लिए तैयार थीं. मुझे समझ में नहीं आया किसने क्या सोच कर ये सब अफवाह लिखी है. मैं किसी को अपनी बात का सबूत नहीं दे सकता. लेकिन आलिया संग विवाद की बात सच नहीं है. ये सब रूमर्स हैं. लोग इंस्टाग्राम से इंफ्लुएंस रहते हैं. लेकिन उस पर 90 प्रतिशत कहानियां सही नहीं होती.

अल्फा यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से है. फिल्म में आलिया के अलावा शारवरी अहम रोल में हैं. इसमें बॉबी देओल और अनिल कपूर भी नजर आएंगे. मूवी सिनेमाघरों में 10 जुलाई, 2026 को रिलीज होगी. अटकलें हैं कि आलिया की मूवी में ऋतिक रोशन, शाहरुख खान कैमियो कर सकते हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे