कैसा होना चाहिए 1BHK घर का वास्तु? ये 6 बदलाव करने से बनेगा स्वर्ग

राजनीति

कैसा होना चाहिए 1BHK घर का वास्तु? ये 6 बदलाव करने से बनेगा स्वर्ग

10 जून 2026 को 05:57 pm बजे
कैसा होना चाहिए 1BHK घर का वास्तु? ये 6 बदलाव करने से बनेगा स्वर्ग

1BHK House Flat Vastu Tips: बड़े शहरों में आजकल 1BHK फ्लैट और छोटे घरों की मांग तेजी से बढ़ रही है. वास्तु शास्त्र के जानकारों का कहना है कि छोटे घरों का वास्तु सीमित जगह के हिसाब से तय होना चाहिए. 1BHK  या छोटे घर का वास्तु बड़े घर से एकदम अलग हो सकता है. इसलिए बड़े घरों को देखकर कभी अपने घर का वास्तु तय न करें. आपके घर का प्रवेश द्वार, धन रखने की जगह, रसोई, बाथरूम या पौधों को रखने की जगह एकदम अलग भी हो सकती है. आइए आज इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

मुख्य द्वार वास्तु के अनुसार, 1BHK फ्लैट और छोटे घरों का मुख्य द्वार सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है. ये प्रवेश द्वार उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में बनाना शुभ होता है, क्योंकि इस दिशा से सुबह की सूर्य किरणें घर में प्रवेश करती हैं. इससे घर का वातावरण ऊर्जावान और सकारात्मक बना रहता है. वहीं, दक्षिण या पश्चिम दिशा के प्रवेश द्वार को अपेक्षाकृत कम अनुकूल माना जाता है.

घर में कितने दरवाजे होने चाहिए? वास्तु के अनुसार, छोटे घर में दरवाजों की संख्या विषम नहीं होनी चाहिए. सम संख्या में दरवाजों का होना अच्छा माना जाता है. साथ ही, दरवाजों का भीतर की ओर खुलना शुभ माना जाता है. इन सरल वास्तु नियमों को अपनाकर 1BHK घर में भी सुखद और संतुलित वातावरण बनाया जा सकता है.

किस दिशा में होना चाहिए बेडरूम? बेडरूम के लिए घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा को सबसे उपयुक्त माना गया है. इस दिशा में बना बेडरूम मानसिक शांति और बेहतर आराम प्रदान करने में सहायक होती है. साथ ही, बेडरूम का आकार वर्गाकार या आयताकार होना बहुत अच्छा होता है.

रसोई घर किस दिशा में रखें? छोटे घर में किचन के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा को श्रेष्ठ माना गया है. यह अग्नि तत्व की दिशा मानी जाती है. इसलिए यहां भोजन बनाने की व्यवस्था करना बहुत शुभ माना जाता है. खाना बनाते समय पूर्व दिशा की ओर मुख होना भी सकारात्मक माना जाता है.

बाथरूम किस कोने में होना चाहिए? 1BHK फ्लैट में बाथरूम को पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना बेहतर माना जाता है. साथ ही, इसकी नियमित साफ-सफाई जरूरी होती है, क्योंकि स्वच्छता सकारात्मक वातावरण बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.

कैसी जगह होना चाहिए घर? वास्तु एक्सपर्ट कहते हैं कि छोटे घर प्रकृति के करीब हों तो यह बहुत अच्छा होता है. यदि घर के आस-पास हरियाली हो तो यह मानसिक शांति और सकारात्मकता बढ़ाने में सहायक हो सकती है. अगर ऐसा न हो तो घर की बालकनी, आंगन या छत पर पर्याप्त पौधे रखने की सलाह दी जाती है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे