अमेरिका-ईरान में छिड़ी नई जंग? 2 घंटे में कुवैत में US बेस पर दूसरा हमला
अमेरिका-ईरान में छिड़ी नई जंग? 2 घंटे में कुवैत में US बेस पर दूसरा हमला

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने दावा किया है कि ईरान ने कुछ ही घंटों में दूसरी बार कुवैत की तरफ हमले की कोशिश की है. अमेरिकी डिफेंस सिस्टम ने इन हमलों को नाकाम कर दिया और किसी भी अमेरिकी सैनिक या सैन्य संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ. इससे कुछ ही देर पहले अमेरिकी सेना ने कुवैत और बहरीन पर एक साथ मिसाइल हमले की जानकारी दी थी.
सेंटकॉम ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा, "कुवैत में अमेरिकी बलों को निशाना बनाने की कोशिश करने वाले ईरानी ड्रोन के एक और हमले को विफल कर दिया गया. अमेरिकी डिफेंस सिस्टम ने कई ड्रोन मार गिराए और किसी अमेरिकी कर्मी या सैन्य संसाधन को नुकसान नहीं हुआ."
यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में फिर भड़का तनाव, ईरान के मिसाइल हमलों के बाद तेल की कीमतें बढ़ीं
An additional wave of Iranian drones attempting to attack U.S. forces in Kuwait failed to impact intended targets tonight. U.S. Central Command air defenses successfully downed multiple drones and ensured no American personnel or assets were harmed.
अमेरिकी सेना के मुताबिक, बुधवार को ईरान ने कुवैत, बहरीन और अन्य क्षेत्रीय ठिकानों की तरफ कई मिसाइलें दागी थीं. इनमें से दो मिसाइलें कुवैत तक पहुंचने से पहले ही गिर गईं या हवा में ही तबाह हो गईं. वहीं बहरीन की तरफ बढ़ रही तीन बैलिस्टिक मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया गया.
सेंटकॉम का यह भी दावा है कि अमेरिकी सेना ने रीजनल वॉटर में नागरिक जहाजों और कुवैत में तैनात अमेरिकी बलों को निशाना बनाने वाले कई ईरानी ड्रोन भी मार गिराए. इसके अलावा अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट के पास स्थित ईरान के क़ेश्म द्वीप पर जवाबी हमले किए. यहीं अमेरिकी सेना ने ईरानी सेना के ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया.
दूसरी तरफ ईरानी सरकारी मीडिया ने अलग दावा किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बहरीन में स्थित अमेरिकी फिफ्थ फ्लीट, एक रीजनल एयरबेस और हेलीकॉप्टर्स को मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया. इसमें फिफ्थ फ्लीट को हिट किए जाने का दावा किया जा रहा था, जिसे अमेरिकी सेना ने एक फैक्ट चेक में खारिज किया है. ईरान का कहना है कि यह कार्रवाई क़ेश्म द्वीप के दक्षिण में एक कम्युनिकेशन टॉवर पर अमेरिकी हमले के जवाब में की गई.
यह भी पढ़ें: ईरानी द्वीप पर अमेरिकी हमले, IRGC ने बहरीन में किया अटैक का दावा... US ने कहा- ये झूठ
यह घटना ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध समाप्त करने को लेकर बातचीत चल रही है. पिछले सप्ताह दोनों पक्षों ने संकेत दिया था कि प्रारंभिक समझौते पर सहमति बन गई है, लेकिन अब तक उस पर औपचारिक हस्ताक्षर नहीं हुए हैं. ईरानी मीडिया का दावा है कि अमेरिका-ईरान के बीच पिछले कई दिनों से कोई सीधा संपर्क नहीं हुआ है. हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि बातचीत लगातार जारी है.
ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "हमारे बीच बातचीत लगातार चल रही है. चार दिन पहले, तीन दिन पहले, दो दिन पहले, एक दिन पहले और आज भी बातचीत हुई है."
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें