जले बर्तन-कड़ाही रगड़कर थक गए? फ्रिज की ये ‘फ्री’ चीज कर देगी साफ

राष्ट्रीय समाचार

जले बर्तन-कड़ाही रगड़कर थक गए? फ्रिज की ये ‘फ्री’ चीज कर देगी साफ

27 जून 2026 को 08:17 am बजे
जले बर्तन-कड़ाही रगड़कर थक गए? फ्रिज की ये ‘फ्री’ चीज कर देगी साफ

How To Clean Burnt Utensils: रसोई में खाना बनाते वक्त अक्सर पूरा ध्यान गैस पर लगाना होता है. लेकिन जरा ही चूक भी आपकी मेहनत को बर्बाद करने के साथ ही काम भी बढ़ा सकती है. दरअसल, कई बार अचानक कुछ ऐसा हो जाता है जो पूरा खेल बिगाड़ देता है. कुछ ही मिनटों की लापरवाही से जिस बर्तन में दूध या सब्जी रखी होती है, वो नीचे से जलकर काले पड़ जाते हैं और खाना बनाने का पूरा मजा किरकिरा हो जाता है. इसके बाद जले हुए बर्तन को साफ करना एक बहुत बड़ा टास्क बन जाता है.

जले हुए बर्तनों को साफ करने के लिए अक्सर घंटों तक रगड़ना पड़ता है, लेकिन फिर भी ये पूरी तरह से साफ नहीं हो पाते हैं. हालात ऐसे हो जाते हैं कि मन में बस एक ही बात आती है कि अब ये बर्तन खाना पकाने के लायक नहीं रहा. अगर आपके घर में भी जला हुआ बर्तन रखा है और आप उसे फेंकना सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको जला हुआ बर्तन साफ करने का एक आसान तरीका बताने वाले हैं, जिसके लिए आपको बाजार से कोई भी चीज खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आपके फ्रिज में रखी एक साधारण सी चीज ही इस मुश्किल काम को बेहद आसान बना सकती है और वो चीज है बर्फ.बर्फ से जले बर्तन साफ करने का आसान तरीका1. तुरंत बर्फ डालें: अगर बर्तन अभी-अभी जला है और थोड़ा गर्म है, तो उसके जले हुए तले पर तुरंत कुछ बर्फ के टुकड़े डाल दें.

2. हल्के हाथ से घुमाएं: अब एक बड़े चम्मच की मदद से बर्फ को जले हुए तले पर हल्के-हल्के घुमाते रहें. इसे करीब 2–3 मिनट तक लगातार चलाते रहें.

3. धो लें: इसके बाद आप देखेंगे कि काली जली परत ढीली पड़ गई है. अब इसे डिशवॉश लिक्विड से आसानी से धो लें. आप देखेंगे कि जला हुआ बर्तन साफ हो गया है.क्यों काम करता है ये सस्ता जुगाड़? जब बहुत गर्म बर्तन पर अचानक ठंडी बर्फ डाली जाती है, तो टेंपरेचर में तेजी से बदलाव होता है. इस वजह से जली हुई लेयर बर्तन के तले से ढीली पड़ जाती है और आसानी से हट जाती है. यही वजह है कि घंटों रगड़ने वाला काम कुछ ही मिनटों में हो जाता है.इस्तेमाल करते वक्त ध्यान रखें ये बातें

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे