खेलते-खेलते 12वीं मंजिल से नीचे गिरकर 12 साल के बच्चे की मौत, गुरुग्राम की सोसायटी में मातम

खेल

खेलते-खेलते 12वीं मंजिल से नीचे गिरकर 12 साल के बच्चे की मौत, गुरुग्राम की सोसायटी में मातम

29 जुलाई 2026 को 09:43 am बजे
खेलते-खेलते 12वीं मंजिल से नीचे गिरकर 12 साल के बच्चे की मौत, गुरुग्राम की सोसायटी में मातम
खेलते-खेलते 12वीं मंजिल से नीचे गिरकर 12 साल के बच्चे की मौत, गुरुग्राम की सोसायटी में मातम
गुरुग्राम की सोसायटी में बालकनी से गिरकर बच्चे की मौत. (AI इमेज )
  • गुरुग्राम की सोसाइटी में 12 साल के एक बच्चे की12वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई
  • च्चा 12वीं मंजिल पर अपने फ्लैट की बालकनी में दूसरे बच्चों के साथ खेल रहा था
  • मामले की सूचना मिलते ही भोंडसी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया
गुुरुग्राम:

गुरुग्राम की अनमोल सोसायटी में गम का माहौल है. मंगलवार को 12 साल का एक बच्चा सोसायटी की 12वीं मंजिल से गिर गया. इस दर्दनाक हादसे में उसकी मौत हो गई. बच्चा 12वीं मंजिल पर अपने फ्लैट की बालकनी में दूसरे बच्चों के साथ खेल रहा था. इसी दौरान बैलेंस बिगड़ा और वह बालकनी से नीचे जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे से पूरी सोसायटी सदमे में है. 

फ्लैट की 12वीं मंजिल से गिरा बच्चा

मामले की सूचना मिलते ही भोंडसी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है. सोसाइटी में रहने वाले रुद्र शर्मा का 12 साल का बेटा राहुल मंगलवार दोपहर अपने फ्लैट की बालकनी में दूसरे बच्चों के साथ खेल रहा था, सभी ये हादसा हो गया. ये घटना इतनी अचानक हुई कि घर वालों को इस बारे में बिल्कुल भी पता तक नहीं चला. 

बिल्डिंग से गिरकर बच्चे की मौत

 बाद में, पड़ोसियों ने राहुल के परिवार को उसके गिरने की खबर दी. परिवार और रिश्तेदार दौड़े-दौड़े तुरंत मौके पर पहुंचे. वे तुरंत बच्चे को पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद बच्चे का शव परिवार को सौंप दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. 

इनपुट- पीटीआई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurugram News, Gurugram Society Accident, Boy Fall Down, Child Death, Gurugram Police
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।