'12 घंटे टेढ़ा खड़ा होकर किया काम, 'तारक मेहता' से चमके 'बाघा'

खेल

'12 घंटे टेढ़ा खड़ा होकर किया काम, 'तारक मेहता' से चमके 'बाघा'

29 जुलाई 2026 को 09:56 am बजे
'12 घंटे टेढ़ा खड़ा होकर किया काम, 'तारक मेहता' से चमके 'बाघा'

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टेलीविजन का सबसे लंबा चलने वाला शो बन गया है. 28 जुलाई को शो ने अपने 18 साल पूरे कर लिए. 18 साल पूरे होने पर मेकर्स ने सक्सेस पार्टी रखी, जिसमें शो की पूरी टीम शामिल हुई. सक्सेस पार्टी में असित मोदी ने शो के हर सदस्य को प्यार और सम्मान दिया. असित मोदी ने ये भी बताया कि 'तारक मेहता' को हिट बनाने के लिए हर एक्टर ने कड़ी मेहनत की है. साथ ही उन्होंने तन्मय वेकारिया के बाघा बनने की कहानी भी बताई.

तारक मेहता के 18 साल पूरे आज के दौर में 18 साल शो चलाना आसान नहीं है, लेकिन असित मोदी ने कर दिखाया. शो की सक्सेस का क्रेडिट किसी एक शख्स को नहीं, बल्कि पूरी टीम को जाता है. शो की सक्सेस पार्टी में असित ने तारक मेहता के बाघा को सम्मानित करते हुए कहा- कभी आप लोगों ने सोचा है कि ऐसे (टेढ़ा) खड़े होकर आप काम कर सकते हैं, 12 घंटे तक. हंसी के साथ ये सब आर्टिस्ट कितनी मेहनत करते हैं. मुझे उसकी बहुत वैल्यू है. ये लोग पूरे दिल-दिमाग से शो को सबकुछ न्योछावर कर देते हैं. असित मोदी ने बाघा को लेकर कहा कि इनकी एंट्री भी कमाल की हुई थी.

A post shared by TMKOC_Neela Film Productions (@taarakmehtakaooltahchashmahnfp)

असित मोदी ने कहा कि नट्टू काका (घनश्याम नैक) का बायपास हुआ, तो उसके बिना जेठालाल अकेला दुकान में क्या करेगा. इसलिए हम बाघा का किरदार लेकर आए और उसने जेठालाल के साथ मिलकर जो जबरदस्त परफॉर्मेंस दी. चार चांद लगा दिए और सब जगह बाघा-बाघा हो गया. अब नाटू काका जो सही होकर हॉस्पिटल से आए थे. वो चिंता में आ गए कि मुझे लेंगे वापस की नहीं. मैंने कहा कि आप भी आ जाओ.

कब आएंगी दयाबेन? 'तारक मेहता' में दयाबेन का किरदार कभी नहीं भूला जाएगा. शो के 18 साल पूरे होने पर सुंदर (मयूर वकानी) से पूछा गया कि दयाबेन कब आएंगी. उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया कि पता नहीं. दयाबेन सालों पहले शो छोड़ चुकी हैं, लेकिन फैन्स को आज भी उनके आने का इंतजार है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे