1 लीटर दूध से बनाएं हलवाई जैसी सॉफ्ट मलाई चमचम, हर कोई करेगा तारीफ

राजनीति

1 लीटर दूध से बनाएं हलवाई जैसी सॉफ्ट मलाई चमचम, हर कोई करेगा तारीफ

16 जुलाई 2026 को 02:17 pm बजे
1 लीटर दूध से बनाएं हलवाई जैसी सॉफ्ट मलाई चमचम, हर कोई करेगा तारीफ

Malai Cham Cham recipe: खाने के बाद कुछ मीठा मिल जाए तो मन खुश हो जाता है और पेट भी भर जाता है. भारतीय घरों में आज भी घरों में मिठाइयां बनाई जाती हैं और लोग बड़े चाव से उनको खाते भी हैं. गुलाब जामुन, रसमलाई, पेड़ा जैसी मिठाई तो लोग आराम से बना लेते हैं, लेकिन कुछ मिठाइयों के लिए उनको हलवाई की दुकान का रूख करना पड़ता है. स्पंजी, रसीली और मलाई से लिपटी मलाई चमचम का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाना बेहद आम बात है.

अक्सर हमें लगता है कि हलवाई जैसी जालीदार और मुंह में जाते ही घुल जाने वाली चमचम सिर्फ बाजार में ही मिल सकती है. घर पर बनाने की कोशिश में कभी छेना सख्त हो जाता है, तो कभी चाशनी में डालते ही चमचम टूटने लगती है. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं मलाई चमचम की बेहद आसान और अचूक रेसिपी, जिसे बनाकर आप खुद कहेंगे...अरे, इसे बनाना इतना आसान था क्या? तो चलिए,  हलवाई जैसी मखमली और स्पंजी मलाई चमचम की आसान रेसिपी जानते हैं.

सॉफ्ट छेना तैयार करें: दूध को उबालकर गैस बंद कर दें और 2 मिनट ठंडा होने दें. अब धीरे-धीरे नींबू का पानी डालकर दूध को फाड़ लें. छेने को मलमल के कपड़े में छानकर ठंडे पानी से धो लें, ताकि खटास निकल जाए. कपड़े को हल्के हाथों से निचोड़कर 30 मिनट के लिए लटका दें, जिससे अतिरिक्त पानी निकल जाए.

डो और शेप बनाएं: छेनी को एक थाली में निकालकर हथेली से 5से 6 मिनट तक अच्छी तरह मसलें जब तक वह चिकना न हो जाए. अब इसमें मैदा और एक चुटकी पीला रंग मिलाकर मिक्स करें. इसके छोटे-छोटे ओवल शेप के चमचम बना लें. ध्यान रहे, इनमें दरारें न हों.

चाशनी में पकाएं: एक चौड़े बर्तन में 2 कप चीनी और 4-5 कप पानी डालकर तेज उबालें. उबलती चाशनी में चमचम डालकर ढक दें और तेज आंच पर 15 मिनट पकाएं. चमचम फूलकर दोगुनी हो जाएगी. इसे चाशनी में ही ठंडा होने दें.

मलाई स्टफिंग: पैन में मावा, पिसी चीनी, इलायची पाउडर और केसर का दूध मिलाकर 3 मिनट धीमी आंच पर पकाएं और ठंडा कर लें. अब ठंडी चमचम को चाशनी से निकालकर हल्का दबाएं. बीच से लंबाई में एक चीरा लगाएं और तैयार क्रीमी मावा स्टफिंग भर दें.

ऐसे करें सर्व: आखिर में ऊपर से पिस्ता और बादाम से सजाकर फ्रिज में ठंडा करें. आपकी सुपर सॉफ्ट हलवाई जैसी मलाई चमचम तैयार है. इसे खाने के बाद हर कोई आपकी तारीफ करेगा और खुद को इसकी रेसिपी भी पूछने से रोक नहीं पाएगा.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे