कैलकुलेटर से भी तेज चलता है इस 3 साल के बच्चे का दिमाग! VIDEO देख हिल गए लोग

राष्ट्रीय समाचार

कैलकुलेटर से भी तेज चलता है इस 3 साल के बच्चे का दिमाग! VIDEO देख हिल गए लोग

29 जुलाई 2026 को 09:28 am बजे
कैलकुलेटर से भी तेज चलता है इस 3 साल के बच्चे का दिमाग! VIDEO देख हिल गए लोग
कैलकुलेटर से भी तेज चलता है इस 3 साल के बच्चे का दिमाग! VIDEO देख हिल गए लोग
3 साल के नन्हे उस्ताद ने सेकंडों में हल किया मुश्किल सवाल, जापानी ट्रिक देख लोग हुए हैरान
devansh_dalai28

3 Saal Ke Bachhe Ka Math Video: गणित के बड़े-बड़े सवाल देखकर अच्छे-अच्छों के पसीन छूट जाते हैं, लेकिन अगर महज 3 साल का बच्चा कठिन से कठिन गुणा को सेकंडों में हल कर दे तो हैरानी होना लाजिमी है. ऐसा ही एक बच्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे ये बच्चा बिना कैलकुलेटर के जापानी लाइन मैथड का यूज कर के गुणा के कठिन सवालों को बड़े आराम से हल कर रहा है. बच्चे के इस टैलेंट को देखने के बाद लोग उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. 

ये भी पढ़ें:-प्राइमरी टीचर ने लगाया गजब का देसी जुगाड़, अब बच्चे खुद से लगा रहे हैं सेल्फ अटेंडेंस, वायरल हो रहा वीडियो

जापानी लाइन ट्रिक का कमाल (Japanese multiplication method viral kid)

वीडियो की शुरूआत में एक छोटा बच्चा कॉपी में 234x2 का सवाल हल करते नजर आता है. सवाल हल करने के लिए बच्चा कैलकुलेटर का इस्तेमाल किए बिना बड़े मजे से रंग-बिरंगे स्केच पेन से लाइनें खींचना शुरू कर देता है. पहले बच्चा दो, तीन और चार लाइनें सीधे खींचता है और फिर उन्हें बीच से दो आड़ी लाइनों से काट देता है. इसके बाद जहां-जहां लाइनें एक-दूसरे को काट रही थीं, उन बिंदुओं को गिनकर एक-एक सही अंक लिख देता है. 

बिना कैलकुलेटर के निकाला सही जवाब (Child solves 234x2 multiplication video)

आगे आप देखेंगे कि, बच्चा गिनती पूरी करते ही नीचे 468 लिख देता है, जो कि बिल्कुल सही जवाब होता है. जवाब सही निकलते ही बच्चे के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान आ जाती है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये वीडियो 'devansh_dalai28' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'बच्चों के लिए गुणा करने की आसान ट्रिक्स.' बच्चे के इस कमाल के वीडियो को अब तक 3.2 मिलियन लोग लाइक कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें:-'पहले पेट पूजा फिर काम दूजा...' वायरल हो रहे इस Video में बच्चे की हरकत देख छूट जाएंगी हंसी
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Math Prodigy, Multiplication Tables, Japan Study, Viral Kid Video, Math Trick To Solve This Viral Question
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।