'क्या कमाल का खिलाड़ी है!' वैभव के मुरीद हुए शशि थरूर
'क्या कमाल का खिलाड़ी है!' वैभव के मुरीद हुए शशि थरूर

वैभव सूर्यवंशी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अपनी चमक बिखेर दी है. इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती तीन पारियों में नाकाम रहने के बाद वैभव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी 20 मुकाबले में जोरदार वापसी की. महज 15 साल और 118 दिन की उम्र में वैभव ने महज 18 गेंदों में तूफानी अर्धशतक ठोक दिया. अपनी इस विस्फोटक पारी के दौरान उन्होंने मैदान के चारों तरफ चौकों-छक्कों की बरसात की और अंत में 50 रन बनाकर आउट हुए.
इस धमाकेदार फिफ्टी के साथ ही वैभव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने नेपाल के कुशल मल्ला का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 15 साल 340 दिन की उम्र में हाफ-सेंचुरी बनाई थी. वैभव का यह वर्ल्ड रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने का काम किया है.
Vaibhav!! First half century for India — 18 balls! What a phenomenon! Ok, that’s it for today, but I look forward to many more, and many bigger knocks!!@Vaibhavsooryava
कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी वैभव के इस प्रदर्शन से बेहद खुश नजर आए. थरूर ने अपने एक्स अकाउंट पर वैभव की सराहना करते हुए लिखा कि वैभव!! भारत के लिए पहला अर्धशतक, वो भी सिर्फ 18 गेंदों में! What a phenomenon! ठीक है, आज के लिए इतना ही, लेकिन मुझे उनसे कई और बड़ी पारियों की उम्मीद है!!
Rukega nahi. Jhukega nahi. Thokega 👊 Stream the T20I series between Zimbabwe & India, on 25th July 4:30 PM onwards, LIVE only on FanCode.#ZIMvIND #IndiaCricket #RokoNahiThoko pic.twitter.com/uxQvOqtcG7
मैच की बात करें तो 126 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को वैभव ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई. उन्होंने 263.16 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. वैभव की इस विस्फोटक पारी की बदौलत भारत ने महज 13.2 ओवरों में ही आसानी से मैच अपने नाम कर लिया.
Chal jhooti 🫶 Stream the T20I series between Zimbabwe & India LIVE only on FanCode.#ZIMvIND #VaibhavSooryavanshi #RokoNahiThoko pic.twitter.com/M5QSUdQfc2
इंग्लैंड के खिलाफ अपने टी20 डेब्यू के बाद वैभव का बल्ला शुरुआती तीन मैचों (14, 13 और 15 रन) में शांत रहा था, जिसके चलते उनके चयन पर सवाल उठने लगे थे. हालांकि, हरारे में खेली गई इस आतिशी पारी के बाद एक बार फिर उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब दिया है.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें