आकांक्षा से चिढ़ी 'वायरल भाभी', बोल्डनेस पर मारा ताना

राष्ट्रीय समाचार

आकांक्षा से चिढ़ी 'वायरल भाभी', बोल्डनेस पर मारा ताना

22 जुलाई 2026 को 09:46 am बजे
आकांक्षा से चिढ़ी 'वायरल भाभी', बोल्डनेस पर मारा ताना

कभी टीवी के स्टार कपल रहे गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का रिश्ता सुर्खियों में है. एक्ट्रेस आजकल शो लॉकअप में नजर आ रही हैं.  

आकांक्षा ने रियलिटी शो में अपने बायसेक्सुअल होने और गौरव संग शादी टूटने का खुलासा किया था. ये सीक्रेट रिवील होने से आकांक्षा को खूब पब्लिसिटी मिली.  

आकांक्षा और गौरव खन्ना के रिश्ते पर अब बिग बॉस 18 की एक्स कंटेस्टेंट हेमा शर्मा (वायरल भाभी) ने रिएक्ट किया है.

उन्होंने कहा- तलाक लेना कॉमन चीज है. इसमें कोई इश्यू नहीं है. लेकिन आप कभी लड़की के साथ तो कभी लड़के के साथ ये सब, वो सब कर रहे हो.  

''अगर आपने बता भी दिया कि बायसेक्सुअल हो, तब भी रियलिटी शो में मेरे हिसाब से थोड़ी प्राइवेसी रखनी चाहिए. लेकिन वो ऐसा क्यों ही करेंगी.''  

''क्योंकि वो तो चाहती ही यही हैं. जितने आपके कपड़े उतरेंगे, उतनी टीआरपी मिलेगी. मैं चाहती हूं आकांक्षा गौरव खन्ना ने नाम के बिना अपना गेम खेले.''  

''अपने दम पर पहचान बनाए.अपना टैलेंट दिखाए, अपनी रियल पर्सनैलिटी को बाहर निकाले, ना कि अपनी बॉडी और ये सब बताए कि मुझे लड़का पसंद है या लड़की.''  

''आकांक्षा लोगों को हंसाए, डांस करें, खाना बनाकर दिखाए, अपने और भी टैलेंट को बताए, ये नहीं कि छोटे कपड़े पहनकर आ जाओगे, कैसे पसंद है मेरी ये बताते फिरोगे.''  

लॉकअप शो में आकांक्षा के दो सीक्रेट रिवील हो चुके हैं. अब गेम में शो बने रहने की उनकी आखिरी लाइफलाइन यानी सीक्रेट बचा है. देखना होगा वो गेम शो जीत पाएंगी या नहीं.  

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे