'बदसूरत हो तुम', कहकर पति ने तोड़ी शादी, एक्ट्रेस का छलका दर्द

मनोरंजन

'बदसूरत हो तुम', कहकर पति ने तोड़ी शादी, एक्ट्रेस का छलका दर्द

25 जुलाई 2026 को 07:16 am बजे
'बदसूरत हो तुम', कहकर पति ने तोड़ी शादी, एक्ट्रेस का छलका दर्द

टेलीविजन इंडस्ट्री में अपरा मेहता का नाम काफी मशहूर है. उन्होंने क्योंकि सास भी कभी बहू थी जैसे आइकॉनिक सीरियल में सविता विरानी का रोल निभाया, जिससे उन्हें घर-घर में पहचान मिली. इतने सालों में उन्होंने खूब नाम कमाया, मगर अपनी पर्सनल लाइफ में उन्होंने कई दुखों का सामना भी किया.

अपरा मेहता की शादी एक्टर दर्शन जरीवाला से हुई, जिनसे वो पिछले 20 सालों से भी ज्यादा वक्त से अलग रह रही हैं. दोनों का कानूनी तौर पर तलाक नहीं हुआ है. दिग्गज एक्ट्रेस ने हाल ही में Hautterfly संग बातचीत में अपने शादी में आई दरार की पूरी कहानी साझा की.

अपरा मेहता का कहना है कि उन्हें एक दिन अपने पति दर्शन जरीवाला का कॉल आया था, वो तब अमेरिका में थीं. ये उनकी शादी की सालगिरह का मौका था. एक्ट्रेस ने कहा- मैं यूएस में थी, हमारी वेडिंग एनिवर्सरी थी और मैंने वहीं से उन्हें फोन किया था. उन्होंने कहा कि हमें सचमुच बात करने की जरूरत है. मैंने सोचा कि ऐसा क्या हो गया जो ये मुझसे कुछ कहना चाहते हैं.

'इसलिए मैं अपना शो खत्म करने के बाद वापस इंडिया लौट आई. मैं तीन बजे फ्लाइट से उतरी, सुबह पांच बजे घर पहुंची और फिर 7 बजे से टीवी शो की शिफ्ट थी. मेरे पहुंचने पर उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि अपरा मुझे लगता है कि अब हमें अलग हो जाना चाहिए क्योंकि अब मेरे मन में तुम्हारे लिए प्यार खत्म हो चुका है. मैं तुम्हें अब और पसंद नहीं करता और तुम मेरी जिंदगी की सबसे बदसूरत औरत हो.'

अपरा मेहता से जब आगे पूछा गया कि उन्होंने अपने पति दर्शन जरीवाला की इस बात को कैसे स्वीकार किया? तो उन्होंने बताया- वो एक झूले पर बैठे चाय पी रहे थे, और मैं चुपचाप शूट के लिए निकल गई थी. उस दिन मुझे तीन अहम सीन्स शूट करने थे. मैं उस दिन सुबह 5 बजे यूएस से लौटी थी, इसलिए सीन के बीच में नींद की झपकी लेती रहती थी.

'उस दोपहर बाद, जब मैं फिर से पूरी तरह से होश में आई, तब मैंने सोचा कि दर्शन ने अभी क्या कहा? उनका ये मतलब नहीं हो सकता था. फिर एक दिन, वो घर से चले गए. ये अभी भी हमारा घर है. वो चले गए हैं. दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं. वो वापस आ सकता है. लेकिन मैं ये भी जानती हूं कि हो सकता है कि वो ऐसा ना करें. मैं कह रही हूं, उन्हें मेरे जैसी कोई कभी नहीं मिलेगी और मुझे उनके जैसा कोई कभी नहीं मिलेगा. हां, अलग-अलग रहते हुए भी हम एक-दूसरे के साथ बहुत सहज हैं. हम अभी भी एक दूसरे के वाक्यों को पूरा कर सकते हैं.'

बता दें कि अपरा मेहता के पति दर्शन जरीवाला भी पेशे से एक एक्टर हैं. उन्होंने कई सारी हिंदी-गुजराती फिल्मों में काम किया है. उनकी शादी 1982 में हुई थी, मगर साल 2003 में वो एक-दूसरे से अलग हो गए थे. अपरा मेहता और दर्शन जरीवाला की एक बेटी भी है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे