'ये मजदूर का हाथ है कातिया' कलेक्ट्रेट में कुल्हाड़ी लेकर घुसा फरियादी

राष्ट्रीय समाचार

'ये मजदूर का हाथ है कातिया' कलेक्ट्रेट में कुल्हाड़ी लेकर घुसा फरियादी

24 जुलाई 2026 को 08:56 am बजे
'ये मजदूर का हाथ है कातिया' कलेक्ट्रेट में कुल्हाड़ी लेकर घुसा फरियादी

Uttar Pradesh News: लखीमपुर खीरी के कलेक्ट्रेट परिसर में एक युवक एक हाथ में कुल्हाड़ी और दूसरे हाथ में थैले में प्रार्थनापत्र लेकर डीएम ऑफिस के सामने पहुंच गया. वह भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने लगा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद पुलिस और पड़ोसियों का पक्ष भी सामने आया.

जिले के सिंगाही थाना क्षेत्र अंतर्गत भैरमपुर गांव के रहने वाले राम सिंह ने डीएम ऑफिस के सामने हाथ में कुल्हाड़ी और प्रार्थनापत्र लेकर प्रदर्शन किया. उसने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई और सनी देओल की 'घायल' मूवी स्टाइल में अधिकारियों को चेतावनी दी. वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

वायरल वीडियो में राम सिंह बोलता दिखा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उसका कुल्हाड़ा उठा है. उसने खुद को पृथ्वीराज चौहान का वंशज और मजदूर बताया. उसने फिल्म के डायलॉग (ये मजदूर का हाथ है कातिया...) का हवाला देते हुए कहा कि वह पंक्चर जोड़ने का काम करता है और उसमें अच्छे-अच्छे अधिकारियों की सर्विस करने का दम है. उसने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ किसी न किसी को भगत सिंह बनना पड़ेगा.

मामले के पीछे राम सिंह का अपने पड़ोसियों से जमीनी विवाद बताया जाता है. वीडियो वायरल होने के बाद सिंगाही पुलिस ने राम सिंह के पड़ोसियों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया. पड़ोसी पैकरमा ने आरोप लगाया कि राम सिंह ने रोड पर गड्ढा खोद रखा है और विरोध करने पर वह तथा उनकी दुकान पर आने वाले लोगों को गंदी-गंदी गालियां देता है.

पैकरमा की पत्नी सुंदरी ने भी राम सिंह पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. सुंदरी के मुताबिक, राम सिंह ने उनकी दुकान के सामने गड्ढा खोद रखा है और नाली का पानी तक नहीं निकलने देता. वह दुकान पर बैठने के दौरान और वहां आने वाले ग्राहकों को बहुत गंदी-गंदी गालियां देता है, जिससे वे लोग बेहद परेशान और प्रताड़ित हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे