वैभव सूर्यवंशी आज फिर उड़ाएंगे गर्दा, जिम्बाब्वे के बॉलर्स की शामत तय!

खेल

वैभव सूर्यवंशी आज फिर उड़ाएंगे गर्दा, जिम्बाब्वे के बॉलर्स की शामत तय!

25 जुलाई 2026 को 06:04 am बजे
वैभव सूर्यवंशी आज फिर उड़ाएंगे गर्दा, जिम्बाब्वे के बॉलर्स की शामत तय!

भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार (25 जुलाई) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार ये मुकाबला शाम 4.30 बजे शुरू होगा. पहले टी20 इंटरनेशनल में 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी.

अब भारतीय टीम की नजरें दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होंगी, जबकि मेजबान जिम्बाब्वे हर हाल में वापसी करना चाहेगा. पहले मैच में सबसे ज्यादा चर्चा युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की रही.

यह भी पढ़ें: '15 की उम्र में ऐसा आत्मविश्वास...', वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी फिफ्टी से जीता कप्तान का दिल, श्रेयस अय्यर ने की जमकर तारीफ

अपनी बेखौफ बल्लेबाजी और आक्रामक अंदाज से उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि बड़े मंच पर दबाव उन्हें बिल्कुल नहीं रोकता है. अब फैन्स की नजरें इस बात पर होंगी कि क्या वैभव दूसरे टी20 में भी जिम्बाब्वे के गेंदबाजों पर उसी अंदाज में कहर बरपा पाएंगे.

Just a teenager living the dream 🥹 🎥 In conversation with Vaibhav Sooryavanshi - The youngest-ever T20I half-centurion 🫡 - By @ameyatilak #TeamIndia | #ZIMvINDhttps://t.co/Y9APDmKCOX

अगर उनका बल्ला एक बार फिर चला, तो मेजबान टीम के गेंदबाजों के लिए मुश्किलें बढ़ना तय माना जा रहा है. वैभव ने पहले मैच में धमाकेदार 19 गेंदों पर 50 रन जड़े थे. यह वैभव के इंटरनेशनल करियर का पहला अर्धशतक था.

वैभव के अलावा अभिषेक शर्मा से भी तेज और विस्फोटक शुरुआत की उम्मीद होगी. टी20 क्रिकेट में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी किसी भी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखती है.

यह भी पढ़ें: बल्ले से इतिहास, बातों में संस्कार... विश्व रिकॉर्ड के बाद वैभव सूर्यवंशी ने क्यों जीता हर दिल, देखें Video

वहीं तेज गेंदबाज मयंक यादव भी अपनी 150 किमी/घंटा से ज्यादा की रफ्तार से जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा लेने के लिए तैयार हैं. मयंक यादव ने पहले टी20 मैच में 2 विकेट झटके थे. मयंक को उनकी दमदार गेंदबाजी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब भी मिला था.

A 1️⃣9️⃣-ball blitz that goes straight into the history books 📖 A record breaking knock from Vaibhav Sooryavanshi 🔥#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/mlFK05CW7L

टीम इंडिया चाहेगी कि बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग, तीनों विभागों में पहले मैच जैसा ही दमदार प्रदर्शन दोहराया जाए. दूसरी ओर जिम्बाब्वे के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा होगा.

ऐसे में हरारे में एक और हाई-वोल्टेज टी20 मुकाबले की पूरी उम्मीद है, जहां एक बार फिर सबकी निगाहें वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और मयंक यादव पर टिकी रहेंगी.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे