रामगोपाल-उर्मिला ने गुपचुप रचाई थी शादी, क्यों टूटा रिश्ता?

मनोरंजन

रामगोपाल-उर्मिला ने गुपचुप रचाई थी शादी, क्यों टूटा रिश्ता?

31 जुलाई 2026 को 10:02 am बजे
रामगोपाल-उर्मिला ने गुपचुप रचाई थी शादी, क्यों टूटा रिश्ता?

एक समय था जब बॉलीवुड गलियारों में उर्मिला मातोंडकर और राम गोपाल के रोमांस के चर्चे थे. कहा जाता है कि दोनों एक-दूजे के प्यार में थे, लेकिन जल्द ही इनका रिश्ता टूट गया. राम गोपाल वर्मा या उर्मिला ने कभी अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ नहीं कहा. पर अब सीनियर पत्रकार ज्योति वेंकटेश ने दोनों की शादी का दावा किया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने उर्मिला और राम गोपाल वर्मा के रिश्ते को लेकर क्या कहा.

उर्मिला-राम गोपाल वर्मा ने की थी शादी? सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में ज्योति वेंकटेश ने कहा कि मैं राम गोपाल वर्मा और उर्मिला के बारे में लिखता था. पर दोनों की ओर से स्टोरी ना लिखने का प्रेशर था. एक बार मुझे चिरंजीवी मिले. उस समय वो जेंटलमैन फिल्म कर रहे थे. उन्होंने मुझसे कहा कि तुम इतना लिखते हो, ये क्यों नहीं लिखा कि राम गोपाल वर्मा ने उर्मिला से शादी कर ली है. मैंने उनसे कहा कि शादी कब हुआ. मुझे अफेयर का पता था.

ज्योति कहते हैं कि चिरंजीवी ने कहा कि हां दोनों की शादी हुई है. दोनों ने आंध्र प्रदेश के मंदिर में शादी की थी. मैंने कहा कि मैं विश्वास नहीं करता. ऐसे तो कोई भी बोल सकता है. चिरंजीवी ने कहा कि मैं कह रहा हूं कि शादी हुई है. उन्होंने मुझे मंदिर के एक शख्स का नंबर दिया, जिसने दोनों की शादी कराई थी. मैंने मैगजीन में लिखा कि दोनों की शादी हो गई है. लिखने से पहले मैंने उर्मिला को फोन किया था. वो फोन पर रोने लगीं. उन्होंने मुझसे रोते हुए कहा कि आप मुझे कितने समय से जानते हैं. मेरे बारे में ऐसे कैसे लिख सकते हैं.

फिर मैंने राम गोपाल वर्मा को फोन किया. उन्होंने कोई कमेंट नहीं किया. मैंने कहा कि आपकी वाइफ रो रही हैं और आप एक्ट्रेस के साथ अफेयर में हैं. ये उसकी हेल्थ पर असर डाल सकता है. उन्होंने मुझसे कहा कि मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता.

क्यों टूटा रिश्ता? ज्योति वेंकटेश से पूछा गया कि क्या उर्मिला ने शादी से इनकार किया. उन्होंने कहा कि नहीं. उर्मिला बस रो रही थीं, लेकिन उन्होंने शादी से इनकार नहीं किया. उनसे पूछा गया कि दोनों का रिश्ता क्यों टूटा. उन्होंने कहा कि उर्मिला, राम गोपाल वर्मा से लीगली शादी करना चाहती थीं, लेकिन उन्होंने शादी नहीं की. इसके बाद दोनों अलग हो गए.

उनसे ये भी पूछा गया कि आखिर चिरंजीवी ने उर्मिला और राम गोपाल वर्मा की शादी का सच क्यों बताया. इस पर उन्होंने कहा कि चिरंजीवी और राम गोपाल वर्मा अच्छा बॉन्ड शेयर करते थे. शायद दोनों के बीच कुछ हुआ होगा. इसलिए चिरंजीवी ने मौके का फायदा उठाया और ये न्यूज ब्रेक कर दी. उर्मिला और राम गोपाल वर्मा को आज तक नहीं पता कि वो खबर चिरंजीवी ने दी थी.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे