शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन, कहा- लोग चाहते हैं मैं दुखी रहूं

खेल

शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन, कहा- लोग चाहते हैं मैं दुखी रहूं

26 जुलाई 2026 को 11:58 am बजे
शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन, कहा- लोग चाहते हैं मैं दुखी रहूं

जैस्मिन भसीन खतरों के खिलाड़ी 15 में आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसका प्रीमियर 1 अगस्त, 2026 को होने वाला है. लॉन्च से पहले एक्ट्रेस ने उन लोगों के बारे में बात की, जो अक्सर उनकी शादी के प्लान के बारे में पूछते हैं.

पिंकविला से बात करते हुए, जैस्मिन भसीन ने कहा, 'मुझे लगता है कि आपको क्या उधार देना है. ना आपने केटरिंग का बिल भरना है, ना आपने शादी का डेकोरेशन करना है. आपका क्या मतलब है, जब करना है, तब कर लेंगे. आप अपने काम से काम रखो.'  (Photo: Instagram/@jasminbhasin2806)

जैस्मिन ने आगे कहा, 'मुझे सच में यही आता है. तुमको क्या पड़ी है. तुमको लेना-देना क्या है. जब होगी, तब पता चल जाएगा. यह किसी का काम नहीं है. बस लोगों को मजा आने लग गया है.'  (Photo: Instagram/@jasminbhasin2806)

'कभी-कभी, लोगों में यह सैडिस्ट सोच होती है; उन्हें लगता है, शायद यह सवाल उन्हें परेशान करता है, इसलिए वे जवाब नहीं देते, लेकिन यह एक सोचा-समझा फैसला होता है.'  (Photo: Instagram/@jasminbhasin2806)

एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'मुझे नहीं पता, शायद लोग अपनी शादी से खुश नहीं हैं इसलिए उनको लगता है यह क्यों खुश हैं, यह भी दुखी होना चाहिए, शादी करो.' मुझे कभी-कभी हंसी भी आती है कि मैं मजाक भी करती हूं कि तुम लोग ऐसा सोचते हो क्या. जब भी होना होगा, और होगा.'  (Photo: Instagram/@jasminbhasin2806)

बातचीत जारी रखते हुए, जैस्मिन भसीन ने दिलजीत दोसांझ के साथ अपनी आने वाली पंजाबी फिल्म का जिक्र करते हुए अपनी प्रोफेशनल ख्वाहिशों के बारे में भी बात की.    (Photo: Instagram/@jasminbhasin2806)

एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं चाहती हूं कि मैं जल्दी अपना सुपरहिट बॉलीवुड डेब्यू करूं.' मुझे यकीन है कि वो होगा, लेकिन मुझे भगवान के समय पर विश्वास है. मैं ये चीजें मेनिफेस्ट कर रही हूं.'  (Photo: Instagram/@jasminbhasin2806)

अगर बात वर्कफ्रंट की करें तो जैस्मिन भसीन डायरेक्टर रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड टीवी रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में भी नजर आने वाली हैं. ये शो 1 अगस्त से शुरू होने वाला है.  (Photo: Instagram/@jasminbhasin2806)

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे