CWG 2026 Day 3 Schedule: क्या मुक्केबाज-तैराक भारत की पदक की उम्मीदों को देंगे नई उड़ान? देखें आज का शेड्यूल
लिंक पाएं
Facebook
X
Pinterest
ईमेल
दूसरे ऐप
खेल
CWG 2026 Day 3 Schedule: क्या मुक्केबाज-तैराक भारत की पदक की उम्मीदों को देंगे नई उड़ान? देखें आज का शेड्यूल
25 जुलाई 2026 को 08:29 am बजे
{"_id":"6a6426a14059a7197100aa25","slug":"commonwealth-games-2026-day-3-schedule-swimmers-boxers-and-gymnasts-lead-india-s-charge-2026-07-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CWG 2026 Day 3 Schedule: क्या मुक्केबाज-तैराक भारत की पदक की उम्मीदों को देंगे नई उड़ान? देखें आज का शेड्यूल","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
CWG 2026 Day 3 Schedule: क्या मुक्केबाज-तैराक भारत की पदक की उम्मीदों को देंगे नई उड़ान? देखें आज का शेड्यूल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 25 Jul 2026 08:29 AM IST
सार
राष्ट्रमंडल खेल 2026 के तीसरे दिन शनिवार को भारतीय खिलाड़ियों की नजर तैराकी, पैरा तैराकी, मुक्केबाजी और जिम्नास्टिक्स पर रहेगी। महिला जिम्नास्टिक्स टीम फाइनल में उतरेगी, जबकि मुक्केबाज सचिन सिवाच अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा श्रीहरि नटराज, धक्षण शशिकुमार और चैतन्य विश्वास कुलकर्णी जैसे खिलाड़ी भी अपनी चुनौती पेश करेंगे। लॉन बॉल्स और 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल में भी भारत के मुकाबले होंगे।
ग्लास्गो में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2026 के तीसरे दिन भारतीय दल कई अहम मुकाबलों में उतरने वाला है। शनिवार का दिन भारत के लिए तैराकी, पैरा तैराकी, मुक्केबाजी, जिम्नास्टिक्स, लॉन बॉल्स और 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल के लिहाज से काफी व्यस्त रहेगा। कई भारतीय खिलाड़ी अपने अभियान की शुरुआत करेंगे, जबकि कुछ फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेंगे।
महिला जिम्नास्टिक्स टीम पर रहेंगी निगाहें
दिन की शुरुआत भारतीय महिला जिम्नास्टिक्स टीम के मुकाबले से होगी। दोपहर 2:30 बजे होने वाले टीम फाइनल में प्रणति नायक, प्रतिष्ठा सामंत, इशिता सुनील रेवाले, निष्का अग्रवाल और रिद्धि शर्मा हिस्सा लेंगी। यही प्रतियोगिता व्यक्तिगत स्पर्धाओं के लिए क्वालीफिकेशन राउंड भी होगी, इसलिए खिलाड़ियों के सामने दोहरी चुनौती रहेगी।
तैराकी में फाइनल का टिकट हासिल करने की चुनौती
भारतीय तैराक धक्षण शशिकुमार पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल हीट में शाम 4:00 बजे उतरेंगे। उनका लक्ष्य फाइनल में जगह बनाना होगा, जिसका आयोजन रात 11:30 बजे होगा।
वहीं स्टार तैराक श्रीहरि नटराज पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में फाइनल में उतर सकते हैं। यदि वह क्वालीफाई करते हैं तो उनका मुकाबला रात 12:20 बजे होगा।
पैरा तैराकी में चैतन्य से उम्मीदें
पैरा तैराकी में चैतन्य विश्वास कुलकर्णी पुरुषों की एस14 200 मीटर फ्रीस्टाइल हीट में शाम 4:15 बजे हिस्सा लेंगे। अगर वह हीट पार कर लेते हैं तो उनका फाइनल मुकाबला रात 12:45 बजे होगा।
सचिन सिवाच शुरू करेंगे अपना अभियान
भारतीय मुक्केबाजी टीम की ओर से पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में सचिन सिवाच राउंड ऑफ 32 मुकाबले में कनाडा के केओमा अल-अहमदीह का सामना करेंगे। यह मुकाबला शाम 4:00 बजे खेला जाएगा। भारत को उनसे शानदार शुरुआत की उम्मीद होगी।
लॉन बॉल्स और 3×3 बास्केटबॉल में भी मुकाबले
लॉन बॉल्स में पुरुष एकल वर्ग में पुतुल सोनोवाल अपना सेक्शन मैच खेलेंगे। वहीं महिला पेयर्स स्पर्धा में रूपा रानी टिर्की और पिंकी सिंह की जोड़ी टोंगा की पेरिस बेकर और मिल्खा नाथन के खिलाफ शाम 3:50 बजे उतरेगी। इसके अलावा 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल में भारतीय महिला टीम शाम 5:00 बजे वेल्स से भिड़ेगी।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत का तीसरे दिन का पूरा कार्यक्रम
समय (IST)
खेल
मुकाबला / खिलाड़ी
दोपहर 2:30 PM
जिम्नास्टिक्स
महिला टीम फाइनल व व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन- प्रणति नायक, प्रतिष्ठा सामंत, इशिता सुनील रेवाले, निष्का अग्रवाल, रिद्धि शर्मा
दोपहर 3:50 PM
लॉन बॉल्स
महिला पेयर्स- रूपा रानी टिर्की/पिंकी सिंह बनाम टोंगा
शाम 4:00 PM
मुक्केबाजी
सचिन सिवाच बनाम केओमा अल-अहमदीह (कनाडा), पुरुष 60 किग्रा राउंड ऑफ 32
शाम 4:00 PM
तैराकी
धक्षण शशिकुमार- पुरुष 400 मीटर फ्रीस्टाइल हीट
शाम 4:15 PM
पैरा तैराकी
चैतन्य विश्वास कुलकर्णी- पुरुष S14 200 मीटर फ्रीस्टाइल हीट
शाम 5:00 PM
3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल
भारत बनाम वेल्स (महिला)
शाम 7:30 PM
लॉन बॉल्स
पुरुष एकल सेक्शन मैच- पुतुल सोनोवाल
रात 11:30 PM*
तैराकी
धक्षण शशिकुमार- 400 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल (क्वालिफाई करने पर)
रात 12:45 AM*
(26 जुलाई)
पैरा तैराकी
चैतन्य विश्वास कुलकर्णी- S14 200 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल (क्वालीफाई करने पर)
पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार
- फोटो : पीटीआई
कॉमनवेल्थ गेम्स में दूसरे दिन क्या क्या हुआ?
झंडू कुमार ने दिलाया पहला पदक: पैरा पावरलिफ्टिंग के पुरुष हेवीवेट वर्ग में 130.9 अंकों के साथ कांस्य जीतकर भारत का पदक खाता खोला।
सुधीर रहे छठे स्थान पर: इसी स्पर्धा में भारत के सुधीर 114.1 अंक के साथ छठे स्थान पर रहे।
श्रीहरि नटराज फाइनल से चूके: पुरुष 50 मीटर बैकस्ट्रोक में सेमीफाइनल तक पहुंचे, लेकिन 11वें स्थान पर रहकर फाइनल में जगह नहीं बना सके।
बुडिगिना पदक से मामूली अंतर से चूके: पैरा तैराकी की पुरुष 100 मीटर फ्रीस्टाइल S13 स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहे।
इमाम अली सातवें स्थान पर: इसी स्पर्धा के फाइनल में इमाम अली सातवें स्थान पर रहे।
अशोक मलिक का पदक सपना टूटा: पुरुष लाइटवेट पैरा पावरलिफ्टिंग में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (200 किग्रा) के बावजूद चौथे स्थान पर रहे।
परमजीत कुमार पदक नहीं जीत सके: पुरुष लाइटवेट वर्ग में भारतीय खिलाड़ी शीर्ष-3 में जगह नहीं बना पाए।
महिला पैरा पावरलिफ्टिंग में निराशा: कस्तुरी राजामणि अपने तीनों प्रयासों में असफल रहीं और हेवीवेट वर्ग में पदक की दौड़ से बाहर हो गईं।
जसप्रीत कौर और सुमन देवी खाली हाथ: महिला लाइटवेट वर्ग में दमदार प्रदर्शन के बावजूद दोनों भारतीय खिलाड़ी पदक नहीं जीत सकीं।
तुलिका मान प्रतियोगिता से बाहर: पिछली बार की रजत पदक विजेता जूडोका तीन 'व्हेयरअबाउट्स' उल्लंघनों के कारण निलंबित होने से खेलों में हिस्सा नहीं ले सकीं।
लॉन बॉल्स में भारत का शानदार प्रदर्शन: महिला पेयर्स में रूपा रानी और पिंकी सिंह ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की और ग्रुप में शीर्ष पर पहुंचीं।
पुतुल सोनोवाल की जीत: पुरुष एकल सेक्शन डी मुकाबला जीतकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।
जादूमणि सिंह अंतिम-16 में: पुरुष 55 किग्रा मुक्केबाजी स्पर्धा में स्कॉटलैंड के आरोन कलेन को 5-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ 16) में जगह बनाई।
मनोरंजन Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट 27 अगस्त 2026 को 07:46 am बजे Hyderabad Musi Riverfront Project: हैदराबाद की पहचान मानी जाने वाली मूसी नदी को अब नए रूप में विकसित करने की तैयारी है. तेलंगाना सरकार ने नदी को प्रदूषण से मुक्त करने और विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट बनाने के लिए करीब 58,000 करोड़ रुपए की महत्वाकांक्षी परियोजना तैयार की है. करीब 55 किलोमीटर लंबे हिस्से में प्रस्तावित इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में 21 किलोमीटर क्षेत्र पर काम होगा. नदी में गिरने वाले गंदे पानी को रोकने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और नई सीवर लाइनें बनाई जाएंगी. इसके साथ बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था, वॉकिंग और साइकिल ट्रैक, ग्रीन एरिया और पब्लिक प्लाजा विकसित किए जाएंगे. बापू घाट को परियोजना का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा, जहां गांधी सरोवर, स्टैच्यू ऑफ पीस, संग्रहालय, वेलनेस विलेज और हैंडलूम सेंटर जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं. प्रोजेक्ट से पर्यटन, कनेक्टिविटी और कारोबार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. शेयर करें WhatsApp Facebook X (Twit...
मनोरंजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड 27 अगस्त 2026 को 07:59 am बजे {"_id":"6a8fa114026084713d035449","slug":"toxic-box-office-collection-day-1-know-awarapan-and-batwara-2-earnings-2026-08-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: शाहरुख-रणवीर की फिल्मों पर भारी पड़े यश, पहले दिन 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}} बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: शाहरुख-रणवीर की फिल्मों पर भारी पड़े यश, पहले दिन 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
गूगल में
+ फ़ॉलो करें
...
मनोरंजन Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे 27 अगस्त 2026 को 07:16 am बजे Toxic Box Office Collection Day 1: यश की फिल्म ने पहले दिन की कमाई से ही शाहरुख खान और रणबीर सिंह की बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. देखना होगा कि फिल्म को रिव्यूज आने के बाद कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. शेयर करें WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram 📌 संबंधित खबरें हैदराबाद-विजयवाड़ा हाईवे पर भीषण हादसा, 5 की मौत 'बच्चियों के बुर्का पहनने पर क्यों चुप राहुल?', बोलीं कंगना प्रियंका चोपड़ा के साथ एक और फिल्म करते तो टूट सकती थी अक्षय कुमार की शादी! डायरेक्टर सुनील दर्शन बोले शादीशुदा आदमी को जिम्मेदार होना चाहिए हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें