गुजरात से कश्मीर तक मौसम का रेड अलर्ट, भारी बारिश का अनुमान

राष्ट्रीय समाचार

गुजरात से कश्मीर तक मौसम का रेड अलर्ट, भारी बारिश का अनुमान

24 जुलाई 2026 को 08:24 am बजे
गुजरात से कश्मीर तक मौसम का रेड अलर्ट, भारी बारिश का अनुमान

देश के कई हिस्सों में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुजरात, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक, अगले दो से तीन घंटों के दौरान कई इलाकों में तेज बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

IMD ने गुजरात के अहमदाबाद, अमरेली, आनंद, बनासकांठा, भरूच, भावनगर, बोटाद, गांधीनगर, कच्छ, खेड़ा, महेसाणा, पंचमहल, पाटन, साबरकांठा, सुरेंद्रनगर और वडोदरा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है.

यह भी पढ़ें: नोएडा-दिल्ली सहित उत्तर भारत में बारिश के आसार, तापमान 33 डिग्री, जानें कल का मौसम

मौसम विभाग ने यह अलर्ट 7.46 बजे जारी किया है और 10.46 बजे तक, तीन घंटे के लिए वैलिड होंगी. गुजरात के अरावली, छोटा उदयपुर, दाहोद, डांग, देवभूमि द्वारका, गिर सोमनाथ, जामनगर, जूनागढ़, मोरबी, नर्मदा, नवसारी, पोरबंदर, राजकोट, सूरत, तापी, वलसाड समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तर प्रदेश में लखनऊ, हरदोई, सीतापुर और उन्नाव में भी गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली से पहाड़ों तक मौसम की मार... कैलाश मानसरोवर रूट पर लैंडस्लाइड, अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा भी बाधित

वहीं जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, डोडा, गांदरबल, जम्मू, कठुआ, किश्तवाड़, कुलगाम, पुलवामा, राजौरी, रामबन, रियासी, सांबा, शोपियां और उधमपुर समेत कई जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है. IMD ने सलाह दी है कि लोग पेड़ों या कमजोर ढांचों के नीचे शरण न लें, अनावश्यक यात्रा से बचें, सड़क और ट्रैफिक की स्थिति की जानकारी लेकर ही बाहर निकलें और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी सभी एडवाइजरी का पालन करें.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे