मोबाइल पर देखें कितनी भरी है पानी की टंकी, मोटर खुद होगी ऑन-ऑफ

टेक्नोलॉजी

मोबाइल पर देखें कितनी भरी है पानी की टंकी, मोटर खुद होगी ऑन-ऑफ

10 जुलाई 2026 को 09:30 am बजे
मोबाइल पर देखें कितनी भरी है पानी की टंकी, मोटर खुद होगी ऑन-ऑफ

दिल्ली-NCR समेत देश के अधिकतर घरों की छत पर पानी की टंकी रखी होती है. पानी के अंदर कितना पानी ये चेक करना काफी मुश्किल होता है क्योंकि टंकी काफी ऊंचाई पर होती है.

मार्केट में एक डिवाइस है, जिसकी मदद से मोबाइल पर ही देख सकेंगे कि टंकी में कितना पानी भरा है. साथ ही मोटर यानी वॉटर पंप को ऑटोमेटिक कंट्रोल कर सकते हैं.

मार्केट में Flosenso Pro नाम का एक स्मार्ट गैजेट है, जिसकी कीमत 10 हजार रुपये है. इसकी मदद से मोबाइल पर पानी की टंकी और वॉटर पंप को रिमोटली एक्सेस किया जा सकता है. आइये इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Flosenso का IoT बेस्ड वॉटर लेवल कंट्रोलर है. बेहद कम बिजली पर काम करने वाला डिवाइस टंकी पर इंस्टॉल हो जाता है. इसके बाद एक स्मार्ट स्विच के साथ कनेक्ट हो जाता है. फिर यह टंकी भरने के बाद ऑटोमेटिक वॉटर पंप को बंद कर देता है.

यह भी पढ़ें: कितने का बिक रहा है छत की टंकी का कवर? फुल गर्मी में ठंडा पानी

Flosenso का ऐप भी मौजूद है, जिसकी मदद से वॉटर लेवल को चेक किया जाता है. इसमें आप देख सकते हैं कि छत पर रखी पानी की टंकी कितनी भरी है. इसमें वॉटर लेवल परसेंट में दिखाया जाता है.

Flosenso ऐप की मदद से वॉटर पंप यानी मोटर को भी कंट्रोल किया जा सकता है. वॉटर पंप को रिमोटली ऑन/ऑफ कर सकते हैं. साथ ही वॉटर पंप के लिए शेड्यूल भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सैमसंग के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की लॉन्च डेट और फीचर्स लीक, बदलने वाला है डिजाइन

Flosenso का डिवाइस वॉटर पंप को खराब होने से भी बचाता है. दरअसल, अगर पानी की सप्लाई वॉटर पंप तक नहीं आ रही है और वॉटर पंप चलता है तो वह खराब भी हो सकता है. Flosenso के अंदर खास फीचर है, जब वॉटर पंप ऑन हो और पानी की सप्लाई ना आए तो ये डिवाइस वॉटर पंप को ऑफ कर देता है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे