'प्रधान का इस्तीफा लेकर मानेंगे', दिपके ने कहा- जारी रहेगा प्रदर्शन
'प्रधान का इस्तीफा लेकर मानेंगे', दिपके ने कहा- जारी रहेगा प्रदर्शन

पत्नी के साथ जंतर-मंतर पहुंचे कांग्रेस नेता मणि शंकर अय्यर
दिल्ली के वकीलों से हिरासत में लिए गए लोगों को छुड़ाने की अपील
दिल्ली के पटेल चौक, सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन पर पसरा सन्नाटा, सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात
दिल्ली में आज भी बंद रहेंगे 17 मेट्रो स्टेशन, CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन के चलते DMRC का फैसला
जल्द से जल्द पुराना वजन फिर से प्राप्त करें वांगचुक, PM मोदी बोले
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया है. वांगचुक कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में चल रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन में 28 जून से अनशन पर थे. उन्होंने बताया कि उन्होंने 26 दिनों बाद अपना अनशन समाप्त किया है.
इस बीच, कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा, हमें राहत है कि सोनम वांगचुक ने अपना अनशन खत्म कर दिया है. लेकिन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा.
DMRC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, ITO, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान मेट्रो स्टेशन शुक्रवार सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक बंद रहेंगे.
कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रंका और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के बीच एक बैठक हुई। दोनों पक्षों में 10 मिनट तक बातचीत की गई. CJP की तीन मांगों पर दोनों गुटों के बीच चर्चा की गई.
#WATCH | Delhi: A meeting held between Union Ministers JP Nadda and Jitendra Singh, and Cockroach Janta Party's Chief Spokesperson Saurav Das and its National Spokesperson Ashutosh Ranka. pic.twitter.com/AYMu9RD8d8
CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त होने पर खुशी जताई. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने वांगचुक को अलग-थलग रखा और विपक्षी सांसदों तथा CJP के सदस्यों को उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी गई.
VIDEO | CJP Founder Abhijeet Dipke says, "I feel Sonam Wangchuk was virtually being held in isolation. While JP Nadda was able to meet him, no opposition MP was allowed to do so. Even members of our team were not permitted to meet him. In a way, the government had kept him… pic.twitter.com/iakCuHeC5Z
कांग्रेस नेता मणि शंकर अय्यर अपनी पत्नी सुनीत वीर सिंह के साथ जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रोटेस्ट में पहुंचे. उन्होंने कहा कि ये अच्छी बात है कि सरकार के साथ बातचीत हो रही है. उम्मीद है इससे कुछ अच्छा रास्ता निकलेगा. मैं यहां इतिहास का हिस्सा बनने आया हूं.
VIDEO | Delhi: Congress leader Mani Shankar Aiyar, his wife Suneet Vir Singh visit CJP protest at Jantar Mantar. Mani Shankar Aiyar, says, "Happy that talks are happening with government, expecting a constructive outcome, I have come here to be part of history."#CJP… pic.twitter.com/bLax8qhDxu
कॉकरोच जनता पार्टी की प्रवक्ता रत्ना सिंह ने दिल्ली के वकीलों से हिरासत में लिए गए लोगों को छुड़ाने में मदद करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि पुलिस लोधी रोध और निजामुद्दीन में चेकपॉइंट लगाकर ऑटो-रिक्शा और कैब से आने-जाने वाले युवाओं को हिरासत में ले रही है; पुलिसकर्मी वकीलों के साथ बदसलूकी कर रहे हैं.
VIDEO | CJP spokesperson Ratna Singh urges lawyers in Delhi to help free detainees. She says, "Police are detaining youth commuting by auto-rickshaw, cabs after setting up checkpoints at Lodhi Road, Nizamuddin; cops misbehaving with lawyers." (Full video available on PTI Videos… pic.twitter.com/cKyI7DOHIu
CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि हम एक वेबसाइट शुरू कर रहे हैं, जहां घायल प्रोटेस्टर्स और पुलिस की मारपीट का शिकार हुई लोग इसमें शामिल पुलिसकर्मियों की तस्वीरें अपलोड कर सकेंगे. हम उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे. अगर दिल्ली पुलिस FIR दर्ज नहीं करती है, तो हम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे.
VIDEO | CJP spokesperson Saurav Das says, "We are launching a website where injured protesters and those who were assaulted by the police can upload pictures of the police personnel involved. We will file complaints against them and move the court if the Delhi Police does not… pic.twitter.com/slneNlOmzp
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रंका ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को संबोधित किया. उन्होंने प्रोटेस्टर्स से कहा कि आप लोगों की वजह से सब डरे हुए हैं. कल रात 12.30 वीडियो जारी किया है. पता नहीं है मोदी जी की नींद उड़ गई है या उन्हें नींद आ नहीं रही'. मोदी जी ने कहा कि सरकार युवाओं को लेकर गंभीर है. मोदी जी से हमारी यही मांग है कि धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाया जाए.
VIDEO | Delhi Jantar Mantar Protest: CJP spokesperson Ashutosh Ranka addresses protestors, says, "They are now afraid because of you all... You may be not aware... PM Modi released a video at 12.30 am. This is for the first time that PM Modi has released a video so late at… pic.twitter.com/kwfScwmgLh
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें