अंशुला की मेहंदी सेरेमनी में कपूर सिस्टर्स का जलवा, लूटी महफिल

राष्ट्रीय समाचार

अंशुला की मेहंदी सेरेमनी में कपूर सिस्टर्स का जलवा, लूटी महफिल

06 जुलाई 2026 को 07:30 am बजे
अंशुला की मेहंदी सेरेमनी में कपूर सिस्टर्स का जलवा, लूटी महफिल

कपूर बहनों की अगर कोई एक ऐसी खूबी है जो फैशन के मामले में कभी मात नहीं खाती, तो वह है हर खास मौके को अपने स्टाइल से यादगार बना देना.  मुंबई में अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की रंग-बिरंगी मेहंदी सेरेमनी के दौरान भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. (Photo: Instagram/khushikapoor)

इस जश्न में शिरकत करने पहुंचीं जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर और शनाया कपूर ने तीन बिल्कुल अलग और अनोखे लुक्स कैरी किए. परिवार के इस बेहद खास और खुशी से भरे मौके पर हर बहन का अंदाज इतना जुदा और ग्लैमरस था कि वहां मौजूद हर किसी की नजरें उन्हीं पर टिक गईं.  (Photo: Instagram/khushikapoor)

मेहंदी के इस फंक्शन में जाह्नवी कपूर ने अपने ट्रेडिशनल लुक को एक मॉडर्न और स्टाइलिश ट्विस्ट दिया. जाह्नवी ने एक बेहद खूबसूरत पेस्टल शेड का वन-शोल्डर आउटफिट पहना था.  (Photo: Instagram/singhvinod697)

इस ड्रेस पर किया गया डेलिकेट प्रिंट और थ्रेडवर्क इसे बेहद एलिगेंट बना रहा था. अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने कानों में बड़े-बड़े हेवी झुमके कैरी किए थे और बालों को वेवी टच देकर खुला छोड़ा हुआ था, जो उनके ओवरऑल लुक में चार चांद लगा रहा था. (Photo: Instagram/singhvinod697)

वहीं खुशी कपूर ने इस सेरेमनी के लिए एकदम क्लासिक लेकिन बेहद रॉयल लुक चुना. खुशी ने मैटेलिक गोल्डन-ब्रॉन्ज टोन की एक खूबसूरत टिशू सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसका बॉर्डर बेहद महीन काम से सजा था. (Photo: Instagram/khushikapoor)

इस साड़ी के साथ उन्होंने हेवी एम्ब्रॉएडरी और बीड्स वर्क वाला एक बेहद शानदार ब्लाउज पेयर किया था. बालों का लो-बन बनाकर और कानों में स्टड्स पहनकर उन्होंने अपने इस एथनिक लुक को एक परफेक्ट फिनिशिंग दी. (Photo: Instagram/khushikapoor)

इन दोनों बहनों से अलग, शनाया कपूर ने फंक्शन में थोड़ा एक्सपेरिमेंटल और बोल्ड अप्रोच अपनाया. शनाया का अंदाज बेहद कातिलाना लग रहा है. उन्होंने पीले और पेस्टल पिंक शेड्स के कॉम्बिनेशन वाला एक इंडो-वेस्टर्न को-आर्ड सेट कैरी किया था.  

इस आउटफिट में ब्रालेट-स्टाइल वाले पीले टॉप के साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा और प्रिंटेड स्कर्ट को टीमअप किया था. अपने इस मॉडर्न लुक में देसी तड़का लगाने के लिए शनाया ने मांग-टीका, चोकर नेकलेस और हाथ-फूल पहना हुआ था, जो उन पर काफी जंच रहा था.  

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे