सड़क पर CCTV कैमरे से बचने के लिए गाड़ी के नंबर प्लेट के साथ खेल, हो सकता है जुर्माना और जेल
सड़क पर CCTV कैमरे से बचने के लिए गाड़ी के नंबर प्लेट के साथ खेल, हो सकता है जुर्माना और जेल

सड़क पर अब ट्रैफिक नियम काफी कड़े हो गए हैं. वाहन चलाते वक्त आपको ट्रैफिक नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है. क्योंकि आपकी गलती से आपको तो नुकसान होता है, इससे सड़क पर अन्य वाहनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है. सड़क पर आज ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की वजह से ही बड़े-बड़े एक्सीडेंट हो रहे हैं. सड़क पर आप वाहन चला रहे हैं तो कई नियमों का ध्यान रखना होता है. जैसे आप टू-व्हीलर चलाते समय हेलमेट पहने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं वरना आपका चालान कट सकता है. हालांकि मौजूदा समय में चालान कटने से बचने के लिए वाहन चालने वाले लोग नंबर प्लेट के साथ खेल कर रहे हैं.
मौजूदा समय में ट्रैफिक रेड लाइट पर लगे सीसीटीवी के जरिए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का चालान काटा जाता है. उस चालान को ऑनलाइन वाहन मालिकों को भेज दिया जाता है. लेकिन अब इससे बचने के लिए गाड़ी के नंबर प्लेट के साथ खेल किया जा रहा है. लेकिन आपको बता दें, मोटर वाहन अधिनियम के तहत नंबर प्लेट के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ करने या छिपाने पर कानूनी कार्रवाई और जुर्माने का प्रावधान है.
क्या है नंबर प्लेट से जुड़े नियम
मोटर व्हीकल एक्ट के नियम 50 और 51 के तहत अगर आप अपनी गाड़ी के नंबर प्लेट पर छपे हुए नंबर या अक्षर साफ-साफ दिखने चाहिए. परिवहन विभाग द्वारा जारी किए गए नंबर प्लेट ही मान्य हैं. इस नंबर प्लेट के डिजाइन को किसी को भी बदलने या छिपाने की अनुमति नहीं है.
नंबर प्लेट छेड़छाड़ पर लगता है जुर्माना
वाहन के नंबर प्लेट से किसी तरह के छेड़छाड़ करने पर जुर्माने का प्रावधान है. पहली बार पकड़े जाने पर आपका 5000 रुपये का चालान काटा जा सकता है. वहीं अगर दोबारा नंबर प्लेट छेड़छाड़ में पकड़े गए तो 10000 रुपये का जुर्माना हो सकता है. अगर कोई वहान के नंबर को बदल देता है या फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल करता है तो उस पर केस दर्ज किया जाता है. इस मामले में उन्हें जेल भी हो सकती है.
आप नंबर प्लेट पर किसी चीज को चिपका भी नहीं सकते हैं. कई बार नंबर प्लेट पर नंबर छिपाने के लिए टेप लगा देते हैं. नंबर प्लेट पर जाति, पद और स्लोगन लिखने की भी मनाही है. इसके अलावा टूटा हुआ नंबर प्लेट भी नहीं लगा सकते हैं. इसके लिए भी चालान काटा जा सकता है.
यह भी पढ़ेंः 100 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत, क्या बढ़ने वाला है पेट्रोल-डीजल प्राइस?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें