अल्लू अर्जुन की 1000 करोड़ की राका में चार चांद लगाएगा हॉलीवुड का ये एक्शन स्टार, 2018 में हरिद्वार में की थी गंगा आरती

मनोरंजन

अल्लू अर्जुन की 1000 करोड़ की राका में चार चांद लगाएगा हॉलीवुड का ये एक्शन स्टार, 2018 में हरिद्वार में की थी गंगा आरती

19 अगस्त 2026 को 09:43 am बजे
अल्लू अर्जुन की 1000 करोड़ की राका में चार चांद लगाएगा हॉलीवुड का ये एक्शन स्टार, 2018 में हरिद्वार में की थी गंगा आरती
अल्लू अर्जुन की 1000 करोड़ की राका में चार चांद लगाएगा हॉलीवुड का ये एक्शन स्टार, 2018 में हरिद्वार में की थी गंगा आरती
अल्लू अर्जुन की राका में हॉलीवुड स्टार की एंट्री
Social Media
नई दिल्ली:

एटली के डायरेक्शन में बन रही अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण के लीड रोल वाली फिल्म में अब एक और नाम जुड़ा है. इस ना का कनेक्शन सीधे सीधे हॉलीवुड से है. खबर है कि हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ इस साइंस-फिक्शन फिल्म का हिस्सा बन चुके हैं और इसके अगले शेड्यूल में वे अपने हिस्से की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो ऑस्कर विजेता विल स्मिथ से इस फिल्म को लेकर साल 2025 में बातचीत की गई. एक साल की बातचीत और डिसक्शन के बाद अब फाइनली विल स्मिथ फिल्म को शूट करने के लिए मैदान में उतरने वाले हैं. बताया जा रहा है कि विल के पार्ट का शूटिंग शेड्यूल विदेश में ही होगा.

प्रोडक्शन से जुड़े एक सोर्स ने 'मिड-डे' को बताया कि लोकेशन अभी तय नहीं हुई है. पूरी उम्मीद है कि यह शेड्यूल सितंबर के बाद होगा. प्रोजेक्ट पर काम कर रहे एक सोर्स ने कहा, "विल स्मिथ की डेट्स पर काम चल रहा है. विदेश में लोकेशन विल के अवेलेबल होने के हिसाब से ही फिक्स की जाएगी. उनके कॉस्ट्यूम फाइनल हो चुके हैं और क्रू में अगले फेज को लेकर बेहद एक्साइटेड है."

कुछ समय पहले इस फिल्म और शाहरुख खान के कोलैब को लेकर भी खबरें थीं किंग खान इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे. हालांकि सोर्सेज ने इशारा दिया कि सुपरस्टार एटली के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में एक कैमियो रोल करेंगे. उन्होंने आगे बताया कि शाहरुख भी किसी समय इंटरनेशनल शेड्यूल में शामिल होंगे. वह अभी 'किंग' के आखिरी गाने की शूटिंग कर रहे हैं और सितंबर के बाद 'राका' के लिए कैमरा फेस करेंगे." बता दें कि राका राका एटली की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. साइंस फिक्शन की बातें और फिर अल्लू अर्जुन का वो माव भेड़िया वाला हाथ देखने के बाद से हर तरफ बस यही चर्चा है कि एटली इस बार आखिर लेकर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Batwara 1947 Box Office Collection Day 5: सनी देओल की फिल्म को महंगे पड़ गए इमरान हाशमी, पांचवां दिन भी रहा ठंडा

बता दें कि साल 2018 में विल स्मिथ हरिद्वार पहुंचे थे. यहां उन्होंने  वहीं एक पुजारी की मदद से रुद्राभिषेक करवाया था. इसके अलावा वो गंगा आरती में भी शामिल होते नजर आए थे. विल स्मिथ अपनी डिजिटल सीरीज विल स्मिथ बकेट लिस्ट के चलते भारत आए थे. यहां वह हरिद्वार के अलावा मुंबई और आगरा भी गए थे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Will Smith, Allu Arjun, Atlee, Deepika Padukone, Entertainment
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।