'100 लोग जबरन ठेल दिए...' चश्मदीद ने बताई भगदड़ की आंखों-देखी

धर्म

'100 लोग जबरन ठेल दिए...' चश्मदीद ने बताई भगदड़ की आंखों-देखी

17 अगस्त 2026 को 08:56 am बजे
'100 लोग जबरन ठेल दिए...' चश्मदीद ने बताई भगदड़ की आंखों-देखी

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के मौके पर बिहार के लखीसराय स्थित मशहूर अशोकधाम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से भगदड़ मच गई. इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. मौके पर मौजूद मोकामा निवासी विनोद कुमार ने अपनी आपबीती सुनाई है.

विनोद कुमार ने बताया कि वे अपनी पत्नी और बेटी के साथ मंदिर में दर्शन के लिए गए थे. उनका कहना है कि गेट के पास बांस की बैरिकेडिंग लगी थी, वहां लगभग 100 लोग बाहर से जबरदस्ती घुसने की कोशिश कर रहे थे.  वे ट्रेन से उतरकर लाइन में लगे थे. कुछ देर बाद ही वहां एक पोल गिर गया. विनोद कुमार के मुताबिक, मंदिर के गेट के पास प्रशासन की कोई उचित व्यवस्था नहीं थी. उनका कहना है कि बाहर से लगभग 100 श्रद्धालु अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे जिसके कारण भीड़ का दबाव बढ़ा और लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे.

उन्होंने बताया कि गेट के पास अंदर जाने वाली जगह पर एक ढलान थी, जिसके कारण स्थिति और बिगड़ गई. विनोद कुमार का कहना है कि सुरक्षा के लिए वहां कोई कर्मी मौजूद नहीं था. हालांकि, उनका कहना है कि महिला कर्मी वहां मौजूद थी लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा थी कि वह भी कुछ नहीं कर पाई. उन्होंने कहा, "एकाध लेडीज पुलिस क्या करेंगी? वे सारी भीड़ कैसे रोकती?"

यह भी पढ़ें: बिहार: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, सावन के सोमवारी पर पहुंची थी भारी भीड़

विनोद कुमार ने बताया कि भगदड़ में उनकी पत्नी दब गई थी, जबकि बेटी का अभी तक पता नहीं चल पाया है. विनोद कुमार ने प्रशासन पर खराब व्यवस्था का आरोप लगाया है.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं.

लखीसराय के अशोकधाम की घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर से मन व्यथित है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के समुचित एवं त्वरित इलाज के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति…

इस हादसे में लगभग 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. SDPO शिवम कुमार ने कहा, "सात लोगों की मौत की खबर है. कहा जा रहा है कि वहां बिजली का खंभा गिर गया और लोगों को बिजली का झटका लगा, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई." उनका कहना है कि पूरा सत्यापन करने के बाद ही वे भगदड़ की सही वजह बता पाएंगे.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे