संभल में 14 बीघा जमीन से हटा कब्जा, यहां तैयार होगी फैक्ट्री!

खेल

संभल में 14 बीघा जमीन से हटा कब्जा, यहां तैयार होगी फैक्ट्री!

13 अगस्त 2026 को 09:42 am बजे
संभल में 14 बीघा जमीन से हटा कब्जा, यहां तैयार होगी फैक्ट्री!

संभल में सरकारी जमीन पर कब्जा था. मामला अदालत तक पहुंचा. राजस्व रिकॉर्ड खंगाले गए. आदेश हुआ कि जमीन निजी नाम से हटाकर ग्राम समाज के नाम दर्ज की जाए. फिर प्रशासन मौके पर पहुंचा. और देखते ही देखते 14 बीघा जमीन पर ट्रैक्टर चल गया. मामला संभल तहसील के वाजिदपुर सराय गांव का है. यहां गाटा संख्या 84 और 110 की करीब 14 बीघा जमीन को लेकर विवाद था.

प्रशासन के मुताबिक, जमीन ग्राम समाज की थी, लेकिन राजस्व अभिलेखों में कुछ निजी लोगों के नाम दर्ज हो गए थे. जमीन पर कब्जे की बात भी सामने आई. अब प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जमीन को कब्जामुक्त करा लिया है. प्रशासन के मुताबिक, वाजिदपुर सराय में ग्राम समाज की करीब 14 बीघा जमीन थी. लेकिन राजस्व अभिलेखों में इस जमीन पर निजी लोगों के नाम दर्ज हो गए.

मामला एसडीएम की अदालत में पहुंचा. यहां सुनवाई हुई और रिकॉर्ड की जांच की गई. 4 अगस्त को एसडीएम विकास चंद्र ने आदेश दिया कि निजी भू-स्वामियों के नाम हटाकर जमीन ग्राम समाज के नाम दर्ज की जाए. यानी कागजों में जो जमीन निजी नाम से दर्ज थी, उसे वापस सरकारी रिकॉर्ड में ग्राम समाज की जमीन के तौर पर दर्ज करने का रास्ता साफ हो गया. इसके बाद अगला काम था- जमीन को मौके पर भी कब्जामुक्त कराना.

एसडीएम के आदेश के बाद तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने कार्रवाई के लिए टीम बनाई. नायब तहसीलदार अरविंद कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम पुलिस फोर्स के साथ वाजिदपुर सराय पहुंची. मौके पर जमीन की पैमाइश हुई. इसके बाद जिस जमीन पर फसल खड़ी थी, वहां ट्रैक्टर चलवाया गया.

प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई के बाद करीब 14 बीघा जमीन को कब्जामुक्त करा लिया गया है और अब जमीन उसके कब्जे में है. यानी जो जमीन विवादों और कब्जे के आरोपों में फंसी थी, वहां अब प्रशासन का बोर्ड लगने वाला मामला नहीं, बल्कि अगली योजना की तैयारी शुरू हो चुकी है.

यह भी पढ़ें: संभल में 137 बीघा जमीन कब्जामुक्त... तालाब-झील की जमीन पर उगाई थी फसल, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

यहां कहानी में एक और ट्विस्ट है. जमीन खाली कराने के बाद प्रशासन इसे यूं ही छोड़ने के मूड में नहीं है. डीएम अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर इस जमीन पर फ्लैटेड फैक्ट्री परिसर विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है. इसके लिए मौके पर पैमाइश की गई है. जीएम डीआईसी ने भी जमीन का निरीक्षण किया है. फ्लैटेड फैक्ट्री का मतलब ऐसी औद्योगिक जगह से है जहां अलग-अलग छोटे उद्योगों के लिए तैयार यूनिट या स्पेस उपलब्ध कराया जाता है.

नायब तहसीलदार अरविंद कुमार के मुताबिक, वाजिदपुर सराय में गाटा संख्या 84 और 110 की श्रेणी-5 की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था. उनके मुताबिक, प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जमीन को कब्जामुक्त कराया और उसे अपने कब्जे में ले लिया. कार्रवाई के दौरान राजस्व कर्मचारी और पुलिस बल भी मौजूद रहा.

संभल में सरकारी जमीनों को कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई पहले से चल रही है. वाजिदपुर सराय की 14 बीघा जमीन भी इसी कार्रवाई का हिस्सा बनी. पहले रिकॉर्ड में निजी नाम हटे. फिर मौके पर कब्जा हटाया गया. ट्रैक्टर चला. जमीन प्रशासन के कब्जे में आई. और अब उसी जमीन पर फ्लैटेड फैक्ट्री परिसर बनाने की तैयारी है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे