19 साल छोटे BF संग मेलबर्न पहुंचीं मलाइका, रिश्ते पर लगी मुहर?

व्यापार

19 साल छोटे BF संग मेलबर्न पहुंचीं मलाइका, रिश्ते पर लगी मुहर?

15 अगस्त 2026 को 10:26 am बजे
19 साल छोटे BF संग मेलबर्न पहुंचीं मलाइका, रिश्ते पर लगी मुहर?

बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद वो डायमंड व्यापारी हर्ष मेहता को डेट कर रही हैं. मलाइका और हर्ष मेहता का पब्लिकली एकसाथ देखे जाना इनके रिश्ते की गवाही है. इन दिनों मलाइका बॉयफ्रेंड के साथ मेलबर्न पहुंची हुई हैं. उनका और हर्ष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बॉयफ्रेंड संग दिखीं मलाइका मलाइका एक इवेंट के लिए मेलबर्न में हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है. एक वीडियो में देखा जा सकता है कि डिजाइनर आउटफिट में मलाइका पैपराजी के लिए पोज दे रही हैं. पैपराजी उन्हें अपने कैमरे पर कैद करना चाह रहे हैं. दूसरी ओर उनके बॉयफ्रेंड हर्ष सूट-बूट में मलाइका की तस्वीरें खींच रहे हैं. हर्ष का जेस्चर बताता है कि वो लेडी लव से कितना इंप्रेस हैं.

एक दूसरे वीडियो में वो फैन्स मलाइका को देखते ही फोटो क्लिक कराने उनके पास पहुंच जाते हैं. दूसरी ओर हर्ष दूर खड़े होकर मलाइका का इंतजार करते हैं. वो उन्हें और उनके फैन्स को पूरा टाइम देते हैं.

मलाइका और हर्ष की केमिस्ट्री इनके फैन्स को काफी भा रही है. एक फैन ने लिखा कि क्यूट कपल. दूसरे ने कहा कि बहुत अच्छे हर्ष. अन्य ने कहा कि मलाइका कितनी लकी हैं, जो उन्हें हर्ष जैसा पार्टनर मिला है. कुछ लोगों ने दोनों के वीडियो पर हार्ट इमोजी बनाकर प्यार लुटाया. वीडियो पर रिएक्ट करते हुए कई फैन्स ने कहा कि इनकी जोड़ी को किसी की नजर ना लगे.

कई लोग मलाइका और हर्ष के उम्र के फासले को लेकर उन्हें ट्रोल भी करते हैं. ट्रोलर्स का कहना है कि मलाइक हमेशा उम्र में छोटे लड़कों को क्यों डेट करती हैं. हालांकि, मलाइका कह चुकी हैं कि उन्हें हेटर्स की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है. अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका रिलेशनशिप में जरूर हैं, लेकिन उन्होंने अब तक दूसरी शादी का फैसला नहीं लिया है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे