Stock Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 176 अंक टूटा, निफ्टी भी 24,350 के नीचे फिसला

व्यापार

Stock Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 176 अंक टूटा, निफ्टी भी 24,350 के नीचे फिसला

13 अगस्त 2026 को 09:29 am बजे
Stock Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 176 अंक टूटा, निफ्टी भी 24,350 के नीचे फिसला
Stock Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 176 अंक टूटा, निफ्टी भी 24,350 के नीचे फिसला
Stock Market News Today: शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर कारोबार करते नजर आए.

भारतीय शेयर बाजार में 13 अगस्त,गुरुवार को गिरावट के साथ शुरुआत देखने को मिली. ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख इंडेक्स लाल निशान पर खुले. शुरुआती कारोबार में सुबह 9:18 बजे  बीएसई सेंसेक्स 176.28 अंक (0.23%) की गिरावट के साथ 77,790.07 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया, जबकि निफ्टी 50 भी 94.25 अंक (0.39%) टूटकर 24,341.70 के स्तर पर पहुंच गया. 

इससे पहले बुधवार को भी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था, जहां सेंसेक्स 187.90 अंक गिरकर 77,966.35 और निफ्टी 35.75 अंक फिसलकर 24,435.95 पर सेटल हुआ था.

किन सेक्टर्स में तेजी और कहां दिखा दबाव?

सेक्टर के हिसाब से देखें तो आज निफ्टी मीडिया (Nifty Media) में 0.61% और ऑटो सेक्टर (Nifty Auto) में 0.39% की तेजी दर्ज की गई. हालांकि, आईटी, रियल्टी और बैंकिंग जैसे बड़े सेक्टर्स पर बिकवाली का दबाव रहा. निफ्टी रियल्टी 0.81% और आईटी इंडेक्स 0.69% टूट गया. इसके अलावा पीएसयू बैंक, ऑयल एंड गैस और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में भी गिरावट देखी गई.

निफ्टी 50 में ग्रासिम इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ और ये टॉप लूजर्स में शामिल रहे.

बाजार के जानकारों का मानना है कि एक तरफ जहां देश के मजबूत घरेलू आर्थिक आंकड़ों जैसे रिकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन, गाड़ियों की बिक्री और क्रेडिट ग्रोथ निवेशकों को राहत दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में उतार-चढ़ाव बाजार के लिए फिलहाल सबसे बड़ा जोखिम बने हुए हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stock Market Today, Share Market Today, Sensex, Nifty
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।