पुलिस हेड कांस्टेबल को सांप ने 2 बार डंसा, AI की मदद से बची जान

टेक्नोलॉजी

पुलिस हेड कांस्टेबल को सांप ने 2 बार डंसा, AI की मदद से बची जान

16 अगस्त 2026 को 02:30 pm बजे
पुलिस हेड कांस्टेबल को सांप ने 2 बार डंसा, AI की मदद से बची जान

MP News: ग्वालियर के बिजौली थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक पूरन सिकरवार को उनके सरकारी क्वार्टर में बिस्तर में छिपे जहरीले कॉमन करैत सांप ने दो बार डंस लिया. हालत बिगड़ने पर थाना प्रभारी सौरभ श्रीवास्तव और पुलिस स्टाफ ने तत्काल सूझबूझ दिखाई. सांप की फोटो खींचकर AI से प्राथमिक उपचार संबंधी जानकारी ली गई और हवलदार को तुरंत JAH अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने फोटो के आधार पर करैत के काटने के अनुसार इलाज शुरू किया. फिलहाल पूरन सिकरवार की हालत स्थिर बताई जा रही है और उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है.

दअरसल, घटना कल गुरुवार रात बिजौली थाना परिसर स्थित सरकारी क्वार्टर की है. प्रधान आरक्षक पूरन सिकरवार अपने बिस्तर पर सो रहे थे. इसी दौरान बिस्तर में दुबके कॉमन करैत सांप ने उनके हाथ में दो जगह डंस लिया. काटने का अहसास होते ही पूरन सिंह ने मदद के लिए शोर मचाया.

शोर सुनकर थाना प्रभारी सौरभ श्रीवास्तव समेत थाने पर मौजूद स्टाफ तुरंत क्वार्टर पर पहुंचे. मौके पर सांप को देखकर थाना प्रभारी ने सबसे पहले सांप की फोटो खींची और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से प्राथमिक उपचार का तरीका पूछा. देखें VIDEO:-

AI की बताई गई प्राथमिक सावधानियों को अपनाते हुए स्टाफ ने बिना देर किए हवलदार को जयारोग्य अस्पताल JAH पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों को सांप की फोटो दिखाई गई. फोटो के आधार पर डॉक्टरों ने तुरंत कॉमन करैत के काटने के अनुसार इलाज शुरू किया. देखें VIDEO:-

सूचना मिलते ही SSP धर्मवीर सिंह यादव भी अस्पताल पहुंचे और हवलदार के इलाज की जानकारी ली. प्राथमिक उपचार के बाद पूरन सिंह को बेहतर इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के अनुसार अब उनकी हालत स्थिर है और सुधार हो रहा है.  देखें VIDEO:-

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बरसात के मौसम में सांप अक्सर सरकारी आवासों और अंधेरी जगहों में घुस जाते हैं. बिस्तर और सामान को झाड़कर ही इस्तेमाल करना चाइए. फिलहाल पूरन सिंह खतरे से बाहर हैं. पुलिस स्टाफ की त्वरित कार्रवाई और AI की मदद से एक बड़ी दुर्घटना टल गई.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे