भारत ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया, धवन बने जीत के हीरो

खेल

भारत ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया, धवन बने जीत के हीरो

03 अगस्त 2026 को 08:03 am बजे
भारत ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया, धवन बने जीत के हीरो

एशियन लीजेंड्स लीग में भारत और पाकिस्तान के बीच एक यादगार मुकाबला देखने को मिला. जीत पाकिस्तान की झोली में जाती दिख रही थी, लेकिन भारतीय टीम ने में ऐसा पलटवार किया कि पूरा मैच ही बदल गया. 168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडियन रॉयल्स ने 17.3 ओवर में 8 विकेट खोकर 169 रन बनाए और पाकिस्तान पैंथर्स को 2 विकेट से मात दी.

2 अगस्त (रविवार) को लुसाका के लोटस स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में आयोजित इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान पैंथर्स ने 20 ओवर में 167/6 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. भारतीय गेंदबाजों ने विकेट्स लेकर रन गति पर कुछ हद तक लगाम लगाई, लेकिन कप्तान इमरान नजीर (47 रन), इबरार हुसैन (39 रन) और तौफी उमर (39 रन) की उपयोगी इनिंग्स ने पाकिस्तानी टीम को मैच में बनाए रखा.

60 रनों पर गिर गए थे 4 विकेट लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडियन रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही. लंबे कद के तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान ने पहले नमन ओझा (4) को चलता किया. कप्तान अभिषेक जलोटा ने 19 गेंदों में 30 रन बनाकर कुछ उम्मीद जगाई, लेकिन उन्हें भी इरफान ने आउट कर दिया. असद पठान (9 रन) और शादाब जकाती (1 रन) बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके, जिससे भारत का स्कोर 60/4 हो गया. उस समय लग रहा था कि पाकिस्तान मुकाबले पर पूरी तरह हावी हो चुका है.

ऋषि धवन का तूफानी अर्धशतक जब भारतीय टीम मुश्किल में थी, तब ऋषि धवन और सुबोथ भाटी ने जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई. धवन ने 32 गेंदों पर 50 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल रहे. दूसरे छोर पर सुबोथ भाटी ने और भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 46 रन ठोक दिए. उनकी पारी में चार गगनचुंबी छक्के और तीन चौके शामिल रहे. दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 86 रनों की पार्टनरशिप हुई.

जब भारतीय टीम जीत की ओर बढ़ रही थी, तभी राहत अली और यासिर शाह ने दो-दो विकेट लेकर मुकाबले में नया मोड़ ला दिया. 16वें ओवर में राहत अली ने ऋषि धवन और सुबोथ भाटी के विकेट लिए. वहीं 17वें ओवर में यासिर ने फरमान अहमद (0 रन) और सरुल कंवर (4 रन) को आउट कर भारत का स्कोर 152/8 कर दिया.

दबाव के इस माहौल में अनुरीत सिंह ने शानदार संयम दिखाया. उन्होंने सिर्फ 4 गेंदों में नाबाद 12 रन ठोक दिए, जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल था. दूसरी ओर वीर प्रताप सिंह (नाबाद 2 रन) ने उनका साथ निभाया. अनुरीत की छोटी लेकिन मैच जिताऊ पारी की बदौलत इंडियन रॉयल्स ने 15 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया.

पाकिस्तान पैंथर्स की ओर से मोहम्मद इरफान (2/19), राहत अली (2/40) और यासिर शाह (2/31) ने शानदार गेंदबाजी की, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने दबाव में संयम नहीं खोया. 60/4 के स्कोर से वापसी करते हुए जीत हासिल करना आसान नहीं था.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे