मुंबई में चॉल पर गिरा पहाड़ी का हिस्सा, 2 की मौत; कई लोगों के फंसे होने की आशंका

खेल

मुंबई में चॉल पर गिरा पहाड़ी का हिस्सा, 2 की मौत; कई लोगों के फंसे होने की आशंका

12 अगस्त 2026 को 08:30 am बजे
मुंबई में चॉल पर गिरा पहाड़ी का हिस्सा, 2 की मौत; कई लोगों के फंसे होने की आशंका
मुंबई में चॉल पर गिरा पहाड़ी का हिस्सा, 6 की मौत; कई लोगों के फंसे होने की आशंका
लैंडस्लाइड के बाद मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. (Photo: NDTV)
मुंबई:

महाराष्ट्र के मुंबई में बुधवार तड़के कुर्ला (पश्चिम) के चिराग नगर में गौसिया चॉल पर पहाड़ी का हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा हो गया. भूस्खलन के बाद हुए हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हुई है और कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया है. अधिकारी और बचाव दल फंसे हुए लोगों का पता लगाने और उन्हें बाहर निकालने के लिए काम कर रहे हैं. घटनास्थल पर बचाव और राहत कार्य जारी है. DCP ने बताया कि कुर्ला में जमीन धंसने की घटना में कई लोगों की मौत हो गई है. 

Latest and Breaking News on NDTV

कई एजेंसियों की बचाव टीमें मलबे के नीचे लोगों को खोजने के लिए खास 'विक्टिम-डिटेक्शन कैमरों' का इस्तेमाल करते हुए बड़े पैमाने पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

बचाव कार्य जारी है और फायर ब्रिगेड की टीमें, पुलिस, एम्बुलेंस सेवाएं, NDRF और BMC वार्ड के कर्मचारी घटनास्थल पर मौजूद हैं. अब तक, घायलों को कुर्ला भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी सुबह करीब 3:48 बजे मिली.

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, डीसीपी गणेश शिंदे ने कहा, "बारिश की वजह से घाटकोपर पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आने वाले अशोकनगर इलाके में भूस्खलन हुआ है. अब तक दो शव बरामद किए गए हैं और बचाव अभियान जारी है. बचाव अभियान के लिए जरूरी सभी टीमों के साथ-साथ पुलिसकर्मी भी मौके पर तैनात हैं. यह घटना सुबह करीब 3 बजे हुई. आशंका है कि करीब 4-5 लोग मलबे में फंसे हुए हैं."

Latest and Breaking News on NDTV

बीएमसी ने अपने बयान में कहा, "6-8 लोगों के फंसे होने की आशंका है. बचाव अभियान चल रहा है. MFB, पुलिस, 108 एम्बुलेंस, NDRF और वार्ड स्टाफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं. घायलों में सोहेल अंसारी (18) और मोहम्मद अंसारी (14) शामिल हैं. दो शवों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया है. आगे की जानकारी का इंतजार है."

ये भी पढ़ें: भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड से मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे बंद, 6695 करोड़ से बना था, दो महीने में ही बुरा हाल, VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai, Kurla, Landslide, Death, Rescue & Relief Operations
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।