बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ कमाने के बाद अब OTT पर धमाल मचाएगी विजय की 'जन नायकन, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ कमाने के बाद अब OTT पर धमाल मचाएगी विजय की 'जन नायकन, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

18 अगस्त 2026 को 08:06 am बजे
बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ कमाने के बाद अब OTT पर धमाल मचाएगी विजय की 'जन नायकन, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम
बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ कमाने के बाद अब OTT पर धमाल मचाएगी विजय की 'जन नायकन, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम
Jana Nayagan OTT Release Date
ndtv

Jana Nayagan OTT Release Date out: थलापति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब तक यह काफी धूम मचा रही है. भारत में इस  फिल्म ने अब तक लगभग 195 से 196 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है और ग्लोबल मार्केट पर इसका कुल कलेक्शन 320 करोड़ के पार पहुंच गया है. भल् ही इसकी रिलीज  6 महीने की देरी से हुई हो लेकिन थलपति को फैंस का भरपूर मिल रहा है. ऐसे में फिल्म के मेकर्स ने इसे लेकर एक नया अपडेट जारी किया है, जिसके अनुसार, उन्होंने बताा कि वह इस फिल्म को ओटीटी पर कब प्रीमियर करने जा रही है. तो चलिए जानते हैं कब और कहां रिलीज होगी विजय की जन नायकन?

ओटीटी पर रीलीज की डेट हुई अनाउंस

बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर हिट होने के बाद विजय की इस एक्शन ड्रामा फिल्म का लोग ब्रेसब्री से ओटीटी पर रीलीज का इंतजार कर रहे है. जन नायकन की OTT प्रीमियर की तारीख पक्की हो गई है. जिसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर किया गया है. जिसके तहत एच विनोथ के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद इसी महीने Zee5 पर 21 अगस्त को स्ट्रीम होगी. इसके लिए जी5 ( Zee5) की तरफ से पोस्ट भी शेयर किया गया है. इसलिए अगर आप इसे थिएटर में देखने से चूक गए हैं तो अब घर बैठे इसे एंजॉय कर सकते हैं.

विजय की आखिरी फिल्म थी जन नायकन

विजय के करियर में इस फिल्म का खास महत्व है क्योंकि यह उनका आखिरी फिल्म प्रोजेक्ट है. अप्रैल 2026 में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ने और जीतने के बाद, विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का पद संभाला.

क्या है जन नायक की कहानी

जन नायकन' (Jana Nayagan) थलपति विजय के अभिनय करियर की आखिरी राजनीतिक-एक्शन फिल्म है, जिसे एच. विनोथ ने निर्देशित किया है. इस फिल्म की कहानी वेटरी कोंडन (विजय) नाम के एक निडर और शक्तिशाली व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ खड़ा होता है. फिल्म की शुरुआत जेल में बंद थलपति वेटरी कोंडन (विजय) से होती है, जो अकेले ही खूंखार गुंडों का सफाया कर अपनी असाधारण बहादुरी दिखाता है.

वह आम नागरिकों की रक्षा के लिए एक क्रूर और ताकतवर विलेन (बॉबी देओल के जरिए अभिनीत जॉन हिम्लर) और भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ खड़ा होता है. यह कहानी एक साधारण या बंधक बने व्यक्ति के प्रतिरोध के प्रतीक बनने और समाज की उम्मीदों पर खरा उतरने की यात्रा को दर्शाती है. फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, और ममिता बैजू मुख्य भूमिकाओं में है.

आपके लिए और भी

7 हीरो के सामने विलेन बनेंगे ये 7 दमदार एक्टर,एक फिल्म में तमिलनाडु के CM की मुश्किलें बढ़ाएंगे बॉबी देओल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jana Nayagan OTT Release, Thalapathy Vijay CM, Jana Nayagan OTT, Bollywood News, Entertainment News
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।