'तारक मेहता' एक्ट्रेस को पिलाई ड्रिंक, जबरन किया Kiss!

मनोरंजन

'तारक मेहता' एक्ट्रेस को पिलाई ड्रिंक, जबरन किया Kiss!

18 अगस्त 2026 को 09:10 am बजे
'तारक मेहता' एक्ट्रेस को पिलाई ड्रिंक, जबरन किया Kiss!

एक्ट्रेस नेहल वडोलिया आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. उन्होंने कभी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी की दोस्त नेहा का रोल किया था.   

तब तो उन्हें किसी ने खास नोटिस नहीं किया. लेकिन आज अपनी बोल्ड इमेज की वजह से वो इंडस्ट्री में छाई हुई हैं. अपनी ग्लैमरस अदाओं की वजह से वो फेमस हैं.  

नेहल ने एक पॉडकास्ट में इंडस्ट्री की पोल खोली है. उन्होंने कहा कि लोग उनके काम को लेकर जज करते हैं. उन्हें गलत नजरिए से देखते हैं. समझते हैं वो जो रील में करती हैं, वहीं रियल में भी करेंगी.  

इंडस्ट्री के एक ऐसे ही शख्स का नेहल ने बिना नाम लिए खुलासा किया है. उन्होंने बताया कैसे इंडस्ट्री के उस लोकप्रिय शख्स ने उनके साथ पार्टी के बाद बदतमीजी करने की कोशिश की थी.  

नेहल ने पॉडकास्ट में कहा- एक चश्मा और मफलर वाले सर हैं. मैं उनके मैनेजर की पार्टी में गई थी. फिर उन्होंने मुझे अपने घर पर इंवाइट किया था.  

''जब मैं उनके घर गई तो उन्होंने मुझे ड्रिंक पिलाया. फिर बालकनी में लेकर गए, कहा कि तुम्हें मुंबई दिखाता हूं. वहां मुझे देखकर मेरी तारीफ करने लगे.''  

''उन्होंने मुझे कहा कि तुम बहुत अच्छा काम कर सकती हो. तुम्हारी स्माइल अच्छी है. एक अधेड़ उम्र के आदमी से ऐसी बातें सुनकर मैं हैरान थी.''  

''पब्लिक की नजर में उनकी बहुत इज्जत थी. एक पल के लिए तो मैं उनकी बातों पर भरोसा नहीं कर पाई. मेरा टारगेट था वहां से कैसे ना कैसे करके निकलना है.''  

''मैं वहां से निकलती उससे पहले उसने मुझे लिप्स पर स्मूच करने की कोशिश की. तभी मैंने अपना गाल आगे किया. तो उसका थूक मेरे गाल पर लगा.''  

नेहल खैर अब बोल्ड इंडस्ट्री छोड़ चुकी हैं. वो इंस्टाग्राम और एक ऐप के जरिए कमाती हैं. ऐप पर ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं. फैंस से बात करने का चार्ज लेती हैं.  

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे