'पवन ने जबरन डाला Kissing सीन, मना करने पर भागे', बोलीं काजल
'पवन ने जबरन डाला Kissing सीन, मना करने पर भागे', बोलीं काजल

'भोजपुरी बवाल' शो इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारे अपनी जिंदगी से जुड़े कई बड़े खुलासे कर रहे हैं.
लेकिन अब शो में भोजपुरी सिनेमा की क्वीन काजल राघवानी ने इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह को लेकर चौंकाने वाली बात कही है. पवन सिंह को लेकर काजल के दावों ने हर किसी को हैरान कर दिया है.
काजल ने शो में रानी चटर्जी संग बात करते हुए कहा कि पवन सिंह ने एक फिल्म में ऑन द स्पॉट सेट पर ही जबरदस्ती किसिंग सीन डलवाया था.
काजल राघवानी बोलीं- पवन सिंह मेरे साथ अब काम नहीं करते हैं, क्योंकि हमने एक मूवी की थी 'कईसे हो जाला प्यार'. उसमें उन्होंने जरबदस्ती किसिंग सीन डाला था.
'किसिंग सीन ऑन द स्पॉट सेट पर ही डाला गया था, लेकिन मैंने मना कर दिया था, तो वो सेट छोड़कर वहां से चले गए थे. '
उसके बाद उन्होंने कहा कि इसके साथ (काजल राघवानी) तो मैं जिंदगी में कभी काम नहीं करूंगा.
काजल आगे बोलीं- ज्यादा से ज्यादा ये स्टार्स यही कर सकते हैं कि लोगों को बोलेंगे कि इसे फिल्मों में मत लेना.
ये सुनकर रानी चटर्जी बोलीं कि पवन सिंह का मेल ईगो हर्ट हो गया होगा. इससे ज्यादा ये लोग कुछ कर भी नहीं सकते.
काजल राघवानी के इस खुलासे ने पवन सिंह के फैंस को हैरान कर दिया है. अब काजल कितना सच बोल रही हैं या कितना झूठ...ये कहना मुश्किल है. लेकिन उनके दावों ने भोजपुरी इंडस्ट्री के काले चिट्ठे जरूर खोल दिए हैं.
📌 संबंधित खबरें
- 25 साल पुराना वो गाना, जिसमें गांव की गलियों सा था देसी रंग, माधुरी-मनीषा में हुई थी टक्कर, अलका याग्निक की आवाज ने बनाया सदाबहार
- Box Office Report: इतवार की छुट्टी में दर्शकों पर चढ़ा 'आवारापन 2' का जादू; 'बंटवारा 1947' की कमाई में गिरावट
- दूरदर्शन पर पंद्रह अगस्त को पहली बार बजा था ये गीत, हेमा-अमिताभ-मिथुन समेत 23 सितारे, 9 सिंगर्स और सिर्फ 18 शब्द, 38 साल बाद भी यादगार
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें